अब और महंगा होगा दूध! डेयरी किसानों ने की 4 रुपये प्रति किलो रेट बढ़ाने की डिमांड

13b32568fc7319398b86aa50a5296e3517954891608981379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • PDFA ने दूध खरीद मूल्य में ₹4 प्रति किलो वृद्धि मांगी.
  • पशु चारा, दवाइयों की बढ़ती लागत इसका मुख्य कारण.
  • खुदरा मूल्य वृद्धि का लाभ किसानों को नहीं मिला.
  • पंजाब की ब्रीडिंग पॉलिसी वापस लेने की भी मांग.

दूध के दाम आगे चलकर और बढ़ने वाले हैं. पंजाब के प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन (PDFA) ने दूध खरीद की कीमतों में तुरंत कम से कम 4 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की मांग की है. एसोसिएशन ने लुधियाना के उपायुक्त (DC) कार्यालय में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि 5 दिसंबर 2026 तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे राज्य सरकार और मिल्क प्लांट्स के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे.

बढ़ती कीमतों के पीछे पशु चारे और दूसरे बढ़ते खर्चों का हवाला दिया गया. PDFA अध्यक्ष दलजीत सिंह गिल के अनुसार, पशु आहार, मक्का, सोयाबीन मील, सरसों की खली, हरे चारे और पशुओं की दवाइयों की कीमतों में भारी उछाल आया है. मक्के की कीमत 2,100 रुपये से बढ़कर 3,300 रुपये प्रति क्विंटल, सोयाबीन की 4,500 रुपये से 7,000 रुपये, सरसों की खल की 3,000 से 4,200 रुपये प्रति क्विंटल और धान के पुआल की कीमत 350 से बढ़कर 1,300 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है. पोषक तत्वों की कीमतें भी लगभग 50% तक बढ़ गई हैं, जिससे दूध उत्पादन की लागत बहुत अधिक हो गई है.

डेयरी किसानों पर बढ़ रहा बोझ

एसोसिएशन का कहना है कि डेयरी किसानों पर बढ़ते फाइनेंशियल दबाव का सामना करना पड़ रहा है.  किसानों का आरोप है कि मिल्कफेडऔर निजी दूध कंपनियों ने बाजार में दूध की खुदरा बिक्री कीमतों में 4 से 6 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है, लेकिन इस बढ़ोतरी का फायदा दूध सप्लाई करने वाले किसानों को नहीं दिया गया है.

एसोसिएशन ने यह भी कहा कि कर्नाटक, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों ने दूध उत्पादक किसानों को क्रमशः 7, 5 और 6 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी देकर फायदा पहुंचाया है, जबकि पंजाब ने न तो दूध खरीदने की कीमतें बढ़ाई हैं और न ही डेयरी किसानों को फाइनेंशियली मदद दी है. 

ब्रीडिंग पॉलिसी को वापस लेने की मांग

दूध के दाम बढ़ाने के अलावा एसोसिएशन ने पंजाब की ब्रीडिंग पॉलिसी को वापस लेने की भी मांग की है. उनका आरोप है कि इस पॉलिसी के नियम डेयरी किसानों और आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन या कृत्रिम गर्भधारण कर्मियों के काम में बाधा डाल रहे हैं. PDFA के अध्यक्ष का दावा है कि इस पॉलिसी की वजह से गायों और भैंसों की नस्ल सुधारने के प्रयासों पर बुरा असर पड़ रहा है.

उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान के लिए जरूरी मैनपावर पर लगी पाबंदियों, सीमेन (वीर्य) स्टोरेज से जुड़े नियमों, अतिरिक्त खर्चों, कागजी कार्रवाई और एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी को लागू करने को लेकर चिंता जताई है. उनका कहना है कि इन नियमों की वजह से डेयरी का काम और भी जटिल और महंगा हो गया है.

ये भी पढ़ें:

RBI ला रहा बैंक अकाउंट का ‘इमरजेंसी ब्रेक’! अब साइबर ठग नहीं उड़ा पाएंगे पैसा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *