नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बढ़ेगा हवाई सफर, इंडिगो और अकासा ने शुरू की नई उड़ानें; देखें लिस्ट

9b033f60a2e6a2b21eb3bde9966a78ac17829816729601379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • इंडिगो ने नोएडा एयरपोर्ट से 8 नए शहर जोड़े, 31 उड़ानें.
  • अकासा एयर ने 2 जुलाई से मुंबई के लिए उड़ानें शुरू कीं.
  • इंडिगो के 15 गंतव्य; जुलाई तक 40-42 दैनिक उड़ानें होंगी.

Noida International Airport Network: देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन कंपनी IndiGo ने हाल ही में शुरू हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) से 8 नए बड़े शहरों को कनेक्ट किया है. इसके लिए एयरलाइन ने एक ही दिन में रिकॉर्ड 31 नई उड़ानें शुरू की हैं. इसके अलावा, Akasa Air  ने भी आज 2 जुलाई से नोएडा एयरपोर्ट को देश की आर्थिक राजनीति मुंबई से जोड़ते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए नई उड़ानें शुरू की हैं.

IndiGo ने जोड़े कौन-कौन से नए शहर?

नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट का उद्घाटन 15 जून, 2026 को हुआ था. उस दौरान एयरलाइन ने बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, जम्मू और अमृतसर के लिए अपनी उड़ानें शुरू की थी. अब 1 जुलाई से जयपुर, जोधपुर, चंडीगढ़, देहरादून, धर्मशाला, भोपाल, बरेली और पंतनगर के लिए उड़ानें शुरू की गईं. आज 2 जुलाई से किशनगढ़  को भी नेटवर्क में शामिल किया जा रहा है. इसी के साथ नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की डेस्टिनेशन की संख्या 15 हो जाएगी.

अकासा एयर का नया रूट

अकासा एयर के बुकिंग पोर्टल के अनुसार, एयरलाइन ने 2 जुलाई से मुंबई के लिए अपनी फ्लाइट सर्विस शुरू की है. अकासा की कल से दो नई फ्लाइट हर रोज मुंबई के लिए उड़ान भरेगी. इससे पहले अकासा भारत की पहली ऐसी एयरलाइन बनी, जिसने देश के दो नए ग्राीनफील्ड हवाई अड्डों- नोएडा एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आपस में कनेक्यान करने का काम किया.

नोएडा एयरपोर्ट की बढ़ रही कैपेसिटी 

इंडिगो और अकासा ने 16 जून को नोएडा एयरपोर्ट से रोजाना 12 उड़ानों के साथ अपना ऑपरेशन शुरू किया. इनमें से आठ उड़ानें इंडिगो और चार आकासा द्वारा ऑपरेट की जा रही है. इंडिगो ने अभी जिन आठ शहरों के लिए अपनी फ्लाइट सर्विस शुरू की हैं, उनमें बरेली, जोधपुर और किशनगढ़ के लिए उड़ानें एक दिन छोड़कर (ऑल्टरनेट डेज पर) चलेंगी. बाकी सभी जगहों के लिए उड़ानें रोज होंगी. एयरलाइन 13 जुलाई से चंडीगढ़ रूट पर दो और डेली फ्लाइट सर्विस शुरू करने जा रही है. इन सभी को मिलाकर जुलाई महीने में नोएडा एयरपोर्ट से रोजाना 40-42 फ्लाइट्स ऑपरेट करने का लक्ष्य रखा गया है. 

ये भी पढ़ें:

ईरान में जंग से भारत ने ली सीख, LPG रिजर्व पर बना डाला धांसू प्लान; अब होर्मुज बंद भी हो तो दिक्कत नहीं 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *