10 की उम्र में कॉलेज और 18 में दुनिया की सबसे यंग प्रोफेसर, जानें कौन हैं आलिया सबूर 

921c8e96a82deb6b1e080e5e6e3f3d8517954986996811094 original


World’s Youngest Professor: आज के समय में पढ़ाई को लेकर बच्चे कई तरह के रिकॉर्ड्स बना रहे हैं. इन्हीं रिकॉर्ड्स में एक नाम आलिया सबूर का भी आता है. आलिया सबूर के नाम दुनिया की सबसे यंग प्रोफेसर का रिकॉर्ड दर्ज है. जब बच्चे स्कूल की शुरुआती कक्षा में पढ़ाई कर रहे होते हैं, उस समय में आलिया सबूर यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में कदम रख चुकी थीं. महज 10 साल की उम्र में कॉलेज में एडमिशन लेने वाली आलिया ने 14 साल की उम्र में अप्लाइड मैथमेटिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर ली थी और 19 साल की होने से पहले ही दुनिया के सबसे कम उम्र की यूनिवर्सिटी प्रोफेसर बनकर इतिहास रच दिया.

हालांकि, आलिया सबूर का सफर सिर्फ दुनिया की सबसे यंग प्रोफेसर बनने तक सीमित नहीं था. उनके इस करियर में कई तरह के मोड़ आए, जिसमें सबसे बड़ा मोड़ ड्रेक्सेल यूनिवर्सिटी में अपनी रिसर्च को लेकर हुआ एक विवाद था, जिसने उनके सफर की दिशा बदल दी. वे विज्ञान व इंजीनियरिंग की दुनिया से निकलकर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ की ओर मुड गईं, ताकि दूसरे रिसर्चर्स और उनके इंवेंशंस के अधिकारों की रक्षा कर सकें. 

10 की उम्र में यूनिवर्सिटी पहुंची थी आलिया सबूर 

22 फरवरी 1989 को न्यूयॉर्क सिटी में जन्मी आलिया का पालन पोषण न्यूयॉर्क सिटी और लॉन्ग आइलैंड में उनके माता-पिता जूली और मार्क ने किया. पहली कक्षा में जब उनका आईक्यू टेस्ट हुआ तो उनकी असाधारण सीखने की क्षमता सामने आई, वहीं चौथी कक्षा के बाद उन्होंने पब्लिक स्कूल छोड़ दिया और 10 साल की उम्र में स्टोनी ब्रुक यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया. आलिया की मां ने उनकी पढ़ाई की व्यवस्था करने और उन्हें रोज घर से कॉलेज छोड़ने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी. आलिया के अनुसार, कैंपस में बड़े छात्रों के बीच में वह बहुत छोटी थी, लेकिन उनके माता-पिता की मदद से यह सब संभव हो सका. उन्होंने अपनी उम्र के दोस्तों के साथ अपना सामाजिक दायरा अलग रखा और कॉलेज में साथ पढ़ने वालों को केवल क्लासमेट के रूप में ही देखा. 

14 की उम्र में पूरा किया ग्रेजुएशन 

2003 में 14 साल की उम्र में आलिया सबूर ने अप्लाइड मैथमेटिक्स में सुम्मा कम लाउडे के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की. इसके बाद वे मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए ड्रेक्सेल यूनिवर्सिटी गई, जहां उन्होंने मास्टर्स डिग्री हासिल की ओर डॉक्टोरल रिसर्च शुरू किया. 

ये भी पढ़ें-NCERT Text Book: बच्चों की आंखों पर पड़ रहा किताबों की खराब छपाई का असर? NCERT की जांच शुरू

18 की उम्र में बनी दुनिया की सबसे युवा प्रोफेसर

ड्रेक्सेल यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री और डॉक्टोरल रिसर्च करने के बाद आलिया का एकेडमी करियर तेजी से आगे बढ़ा. 2007 में उन्होंने सदर्न यूनिवर्सिटी में अस्थाई रूप से मैथमेटिक्स और फिजिक्स पढ़ना शुरू किया, जब वह यूनिवर्सिटी तूफान कैटरीना के प्रभाव से उबर रहा था. वहीं इसके अगले ही साल उन्होंने दक्षिण कोरिया के सियोल स्थित कोंकुम यूनिवर्सिटी के एडवांस्ड टेक्नोलॉजी फ्यूजन डिपार्टमेंट में लेक्चरर का पद एक्सेप्ट किया. उनकी यह नियुक्ति 19 फरवरी 2008 को हुई, जब उनकी उम्र 18 साल और 362 दिन थी. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें दुनिया की सबसे कम उम्र की यूनिवर्सिटी प्रोफेसर के रूप में मान्यता दी. वहां उनके रिसर्चर नैनो मैटेरियल्स और रासायनिक पहचान में उनके उपयोग पर केंद्रित था. एक साल बाद 2009 में वे न्यूयॉर्क लौट गई. हालांकि उनकी डॉक्टरेट क्वालिफिकेशन के बारे में अलग-अलग रिकॉर्ड्स में मिलते हैं. दरअसल गिनीज ने उन्हें 2007 में ड्रेक्सेल से पीएचडी लेते हुए लिस्ट किया है, हालांकि कुछ दूसरी रिपोर्ट्स के अनुसार उस समय यूनिवर्सिटी के साथ विवादों के कारण वह अपनी रिसर्च पूरी नहीं कर सकी थी. 

विवाद ने कैसे बदल दिया उनका करियर?

आलिया सबूर ने आरोप लगाया था कि उनके पीएचडी एडवाइजर ने ग्रांट और पेटेंट आवेदनों में उनके रिसर्च के विचारों का इस्तेमाल कर क्रेडिट लेने की कोशिश की. वहीं दूसरी ओर एडवाइजर ने इन आरोपों से इनकार करते हुए आलिया पर ही उनके काम की नकल करने का आरोप लगाया. यह विवाद प्राइवेट आर्बिट्रेशन में गया, जिसका नतीजा कॉन्फिडेंशियल रहा. आलिया के अनुसार, उन्हें उन पर लगे आरोपों से मुक्त कर दिया गया. वहीं इस एक्सपीरियंस से निराश होकर आलिया ने ग्रेजुएट छात्रों के रिसर्च को कानूनी सुरक्षा देने के उद्देश्य से कानून की पढ़ाई करने का फैसला किया. 2010 में वह जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई कर रही थी. आगे चलकर 2013 तक की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल से जूरिस डॉक्टर की डिग्री हासिल की और यूनाइटेड स्टेट पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस में पेटेंट एग्जामिनर के रूप में काम करने लगी.

ये भी पढ़ें-Delhi Nursery Admissions: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में 1 दिसंबर से नर्सरी एडमिशन, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *