NDA 2027 में एडमिशन के लिए UPSC ने खोला रास्ता, देखें पूरा शेड्यूल

3b3deb0ec8c740ced33d97887f56bd1317955027433801094 original


भारतीय थल सेना, नौसेना या वायु सेना में कमीशन अधिकारी के रूप में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यूपीएससी ने बड़ी घोषणा की है. आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (1) 2027 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है. जारी शेड्यूल के अनुसार इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2026 से शुरू होगी और एलिजिबल उम्मीदवार 22 दिसंबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकेंगे. 

11 अप्रैल को होगी परीक्षा 

यूपीएससी की ओर से जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार एनडीए 2027 परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल 2027 को किया जाएगा. इस भर्ती के माध्यम से एनडीए के 159वें कोर्स और भारतीय नौसेना अकादमी के 121वें कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा. जिनकी ट्रेनिंग 1 जनवरी 2028 से शुरू होना प्रस्तावित है. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही 2 दिसंबर को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और पर विस्तृत अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी, जिसमें रिक्तियों, आयु सीमा और परीक्षा से जुड़े परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी दी जाएगी. 

UPSC NDA और NA 2027 का पूरा शेड्यूल 

परीक्षा                                                  एनडीए 1 (2027)                एनडीए 2 (2027) 

विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने की डेट      2 दिसंबर 2026                      12 मई 2027 
आवेदन की अंतिम तारीख                        22 दिसंबर 2026                     1 जून 2027 
लिखित परीक्षा की तारीख                         11 अप्रैल 2027                       19 सितंबर 2027 
कोर्स शुरू होने की तारीख                        1 जनवरी 2028 

कितनी लगेगी आवेदन फीस?

इस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एससी, एसटी, सभी महिला उम्मीदवारों और जेसीओ, एनसीओ और ओआर के पात्र बच्चों को नियमों के अनुसार आवेदन फीस में छूट दी जाएगी.

क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक, नेपाल का नागरिक आवेदन कर सकते हैं. वहीं भारत में स्थाई रूप से बसने के इरादे से निर्दिष्ट देश से आए निर्धारित शर्तों के तहत भारतीय मूल के व्यक्ति भी पात्र होंगे. इस भर्ती के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन अकेडमिक और सर्विस पर निर्भर करती है, जिसके लिए कैंडिडेट अप्लाई करना चाहते हैं. जैसे एनडीए आर्मी विंग के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं एनडीए वायु सेना विंग के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ 12वीं पास होना जरूरी है. एनडीए नेवल विंग के लिए भी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ 12वीं पास होना चाहिए, जबकि इंडियन नेवल अकेडमी के लिए भी उम्मीदवार का फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ 12वीं पास होना जरूरी है. 

ये भी पढ़ें-NCERT Text Book: बच्चों की आंखों पर पड़ रहा किताबों की खराब छपाई का असर? NCERT की जांच शुरू

चयन प्रक्रिया और सैलरी 

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल परीक्षण और लास्ट में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर बनने वाली फाइनल मेरिट लिस्ट के जरिए होगा. वहीं चयनित उम्मीदवारों को लेवल 10 के तहत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक सैलरी और रक्षा नियमों के अनुसार मिलिट्री सर्विस भत्ते और दूसरे भत्ते दिए जाएंगे. 

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स आवेदन करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर NDA, NA रजिस्ट्रेशन लिंक देखें. 
  • अब लिंक पर क्लिक करने के बाद अकादमिक और पर्सनल डिटेल्स देखकर एप्लीकेशन फॉर्म भरें. 
  • अब बताए गए फॉर्मेट में जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • ऑनलाइन पेमेंट मेथड से एप्लीकेशन फीस पे करें. 
  • वहीं फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स जरूर चेक कर लें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें- UP के 163 सरकारी स्कूलों के लिए 1507 पद मंजूर, जानें किन पदों पर होगी भर्ती?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *