- दहेज में भी सोलर पैनल, बिजली कंपनियों की चिंता बढ़ी।
आजकल लोग बिजली बिल को कम करने के लिए सोलर पैनल लगवा रहे हैं, ताकि घर की जरूरत की बिजली खुद सोलर पैनल से पैदा हो सके. लेकिन अब इस बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोलर पैनल का इस्तेमाल इतनी तेजी से बढ़ा है कि अब वहां पर केवल लोग अपने घरों में सोलर पैनल नहीं लगवा रहे हैं, बल्कि अब शादी में दहेज में भी सोलर पैनल दिए जा रहे हैं. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर पाकिस्तान में सोलर को लेकर इतना रुझान कैसे बढ़ गया है?
सोलर की तरफ रुख कर रहे हैं लोग
जानने वाली बात ये है कि सोलर पैनल का इस्तेमाल पाकिस्तान में इतनी तेजी से कैसे बढ़ा? तो जान लें कि पाकिस्तान में ग्रिड से भेजी जाने वाली बिजली महंगी हो गई है और बिजली की सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों की वजह से भी लोगों ने सोलर पैनल लगवाना फायदेमंद समझा है. खास बात तो ये है कि पाकिस्तान में सोलर पैनल की कीमत कम होने की वजह से भी लोग पैनल लगवाने की तरफ रुख कर रहे हैं.
चीन से सस्ते में आए सोलर पैनल
बता दें कि पाकिस्तान में चीन से बड़ी संख्या में सस्ते सोलर पैनल आए हैं, जिसकी वजह से पाकिस्तान में सोलर पैनल की कीमत में कमी देखने को मिली है. यही कारण है कि पहले के मुकाबले सोलर पैनल लगवाना आसान हुआ है. लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर सोलर पैनल के बढ़ते इस्तेमाल से बिजली कंपनियों की चिंता क्यों बढ़ गई है?
बिजली कंपनियों की चिंता क्यों बढ़ी?
सस्ते सोलर पैनल होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग सोलर पैनल लगवा रहे हैं. खास बात तो ये है कि लोग केवल घरों में ही नहीं, बल्कि खेत और दुकान जैसी जगहों पर भी सोलर पैनल लगवा रहे हैं. ग्रिड से मिलने वाली बिजली महंगी है तो सोलर पैनल लगवाने से बिजली की जरूरत का कुछ हिस्सा पैनल से जनरेट हो रहा है.
इसकी वजह से ग्रिड बिजली पर निर्भरता कम हो रही है. यानी बिजली कंपनियों की चिंता इसलिए बढ़ी, क्योंकि पहले जो बिजली लोग बिजली कंपनियों से खरीद रहे थे, वहीं बिजली महंगी होने के बाद अब लोग सस्ते सोलर पैनल से अपनी बिजली जरूरतों को पूरा कर रहे हैं.
कमाई पर पड़ रहा है असर
दरअसल, जब लोग ग्रिड बिजली पर निर्भरता कम कर रहे हैं तो इसकी वजह से बिजली कंपनियों को मिलने वाली कमाई पर असर पड़ रहा है. दूसरी तरफ बिजली की सप्लाई और पावर प्लांट से जुड़े खर्च तो पहले की तरह ही बने हुए हैं तो अगर लोग सोलर पैनल का इस्तेमाल ज्यादा करेंगे और ग्रिड बिजली का कम तो बिजली का खर्च दूसरे ग्राहकों पर बढ़ सकता है.
सबसे अहम बात तो यही है कि सोलर पैनल का इस्तेमाल पाकिस्तान में बढ़ रहा है, इसका पता तो इसी बात से चल रहा है कि लोग केवल घर दुकानों के लिए सोलर पैनल नहीं खरीद रहे हैं, बल्कि दहेज में देने के लिए भी सोलर पैनल खरीद रहे हैं.
FD पर बजाज फाइनेंस ने बढ़ा दी ब्याज दरें, वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी बढ़ोतरी