भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 

d7cbf9c540050b76f6843ce0ef3373d717914724761881364 original


टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की हाल ही में करीब 4 साल के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. 2022 से टीम से बाहर चल रहे भुवी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया. अब 3 साल के लंबे इंतजार के बाद एक और खिलाड़ी की टीम में वापसी हुई है. यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया हैं.

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (09 अक्टूबर) से शुरू होगा. इसके लिए अफ्रीका ने पहले ही प्लेइंग 11 जारी कर दी है, जिसमें नॉर्किया का नाम भी शामिल रहा. 

नॉर्किया ने 2023 में खेला था पिछला टेस्ट 

अफ्रीकी गेंदबाज ने मार्च 2023 में पिछला टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. अब करीब 43 महीनों के बाद उनकी अफ्रीका की रेड बॉल टीम में वापसी हुई है. यह नॉर्किया का 20वां टेस्ट होगा. वह अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि वापसी के बाद वह टेस्ट में कैसा परफॉर्म करते हैं. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अफ्रीका का प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंगम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेन्सन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्किया. 

एनरिक नॉर्किया का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

नॉर्किया ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 19 टेस्ट, 22 वनडे और 47 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 32 पारियों में गेंदबाजी करते हुए नॉर्किया ने 26.71 की औसत से 70 विकेट लिए हैं, जिसमें मैच बेस्ट फिगर 8/120 का रहा. फॉर्मेट में वह 4 बार ‘5-विकेट हॉल’ ले चुके हैं. वनडे की 21 पारियों में नॉर्किया 36 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. यहां उनका बेस्ट फिगर 4/51 का रहा. टी20 इंटरनेशनल की 46 पारियों में अफ्रीकी पेसर ने 21.19 की औसत से 56 विकेट के लिए हैं, जिसमें बेस्ट फिगर 4/7 का रहा. नॉर्किया ने फॉर्मेट में 7.28 की इकॉनमी से रन खर्चे हैं. 

 

यह भी पढ़ें: टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- ‘मुझे सपोर्ट करने की बजाय…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *