UPSC में निकलीं बंपर भर्तियां, कई मंत्रालयों में मिलेगी नौकरी; इस तरह कर सकते हैं आवेदन

12ccca869e98241651eb5e0b113725cb17825719251451294 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यूपीएससी ने केंद्रीय मंत्रालयों में सीधी भर्ती के आवेदन मांगे.
  • ऑनलाइन आवेदन 27 जून से 17 जुलाई 2026 तक ही करें.
  • केंद्र सरकार के अनेक मंत्रालयों में विविध पद उपलब्ध हैं.
  • पात्रता जांचकर, अंतिम तिथि से पूर्व ऑनलाइन आवेदन करें.

नौकरी की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में अलग-अलग पदों पर सीधी भर्ती (Direct Recruitment) के लिए आवेदन मांगे हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

यूपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के जरिए कई पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती में सिर्फ एक विभाग नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों में नौकरी पाने का मौका मिलेगा. इसलिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार अपने अनुसार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर, आयुष मंत्रालय में मेडिकल ऑफिसर/रिसर्च ऑफिसर (सिद्धा), नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) में एरोनॉटिकल ऑफिसर और लीगल ऑफिसर, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय में कंपनी प्रॉसिक्यूटर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) में डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट, रक्षा मंत्रालय में सीनियर फोटोग्राफिक ऑफिसर और फोटोग्राफिक ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं.

इसके अलावा सिविलियन असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, स्टोर ऑफिसर (सिविलियन), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में स्पेशलिस्ट ग्रेड-III और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई अन्य पदों पर भी भर्ती की जाएगी. अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है. इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की पात्रता जरूर देख लेनी चाहिए.

ऐसे करें आवेदन

यूपीएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे. उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट या ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल पर जाना होगा. यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.

यह भी पढ़ें – NEET में नहीं मिली मेडिकल सीट, हार नहीं मानी; रितुपर्णा को Rolls-Royce से 72 लाख सालाना का पैकेज

फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें. आवेदन जमा करने से पहले पूरी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें. सभी जानकारी सही होने पर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए उसका प्रिंट या कन्फर्मेशन पेज अपने पास सुरक्षित रख लें.

आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें. कई बार आखिरी समय में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं. साथ ही आवेदन करने से पहले भर्ती का पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें, ताकि पात्रता, अनुभव, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी में कोई गलती न हो.

यह भी पढ़ें – बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *