IRCTC Tour Package: IRCTC का धमाकेदार ऑफर! मानसून में बेहद सस्ते में घूमें साउथ इंडिया, नोट कर लें पूरा टूर प्लान

3785e9e0de86dfd82725ae43d47e8da117826447615071257 original


IRCTC Dakshin Bharat Yatra: अगर आप दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी का नया ‘दक्षिण भारत यात्रा’ पैकेज आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए संचालित यह यात्रा 31 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 तक चलेगी. कुल 11 रात और 12 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और श्रीशैलम स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. इस पैकेज की शुरुआती कीमत 23,560 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है.

कहां से चलेगी ट्रेन?

यह विशेष ट्रेन गोरखपुर से रवाना होगी. रास्ते में मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) और ललितपुर जैसे स्टेशनों से यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे. यात्रा के दौरान पहले पड़ाव पर ट्रेन रेनिगुंटा पहुंचेगी, जहां से यात्रियों को सड़क मार्ग से तिरुपति ले जाया जाएगा. यहां दो रात रुकने की व्यवस्था रहेगी. इस दौरान श्रद्धालु तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन कर सकेंगे. हालांकि, तिरुमला दर्शन की व्यवस्था यात्रियों को स्वयं करनी होगी. इसके अलावा श्री कालहस्ती मंदिर और पद्मावती मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे.

 

 रामनाथस्वामी मंदिर के दर्शन 

इसके बाद यात्रा रामेश्वरम पहुंचेगी. यहां प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे और यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था भी होगी. यदि किसी कारणवश ट्रेन रामेश्वरम स्टेशन तक नहीं जा पाती है, तो यात्रियों को कुदालनगर या मनामदुरई स्टेशन से सड़क मार्ग के जरिए ले जाया जाएगा. इसके बाद मदुरै में प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे.

प्रमुख स्थानीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा

यात्रा के अगले चरण में श्रद्धालु कन्याकुमारी पहुंचेंगे. यहां विवेकानंद रॉक मेमोरियल समेत प्रमुख स्थानीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. इसके बाद ट्रेन मार्कापुर रोड पहुंचेगी, जहां से बस के जरिए श्रीशैलम ले जाकर मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. दर्शन के बाद वापसी की यात्रा शुरू होगी और ट्रेन 11 अगस्त को वापस गोरखपुर पहुंचेगी.

इसे भी पढ़ें- IRCTC Tour Package 2026: मात्र 21,190 रुपये में दिल्ली-जयपुर और गुजरात यात्रा, IRCTC का बड़ा तोहफा, रहना-खाना सब फ्री

कितना होगा खर्च?

इस पैकेज की शुरुआती कीमत 23,560 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है, जो स्लीपर इकोनॉमी श्रेणी के लिए है. वहीं 3ACस्टैंडर्ड श्रेणी का किराया 39,100 रुपये और 2AC कंफर्ट श्रेणी का किराया 51,760 रुपये प्रति व्यक्ति है. बच्चों के लिए अलग किराया निर्धारित किया गया है. यदि कोई यात्री सिंगल बुकिंग कराता है, तो उसे डबल या ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर दूसरे यात्री के साथ कमरा साझा करना होगा. इस पैकेज में भारत गौरव ट्रेन से यात्रा, श्रेणी के अनुसार होटल में ठहरने की सुविधा, वॉश एंड चेंज, सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय परिवहन, ट्रैवल इंश्योरेंस, टूर एस्कॉर्ट और पूरे सफर के दौरान आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं. सभी लागू टैक्स भी पैकेज का हिस्सा हैं.

इसे भी पढ़ें- मां कामाख्या के दर्शन करने हैं तो IRCTC ले आया बेहतरीन प्लान, मात्र 2550 में मिल रहा पूरा पैकेज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *