सिंगर अफसाना खान हाल ही में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन गईं. इस दौरान उनके साथ उनके पति शाज भी थे. अफसाना मुंबई में शिफ्ट हुई हैं. वहां उन्होंने नया घर लिया है. इसीलिए वो भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए महाकालेश्वर मंदिर गईं.
अफसाना खान ने लिखा पोस्ट
अफसाना खान ने पोस्ट कर लिखा, ‘जय श्री महाकाल. ये सब महाकाल की कृपा होती है. जब बुलावा आता है तभी उनके दरबार में जाने का सौभाग्य मिलता है. इस बर्थडे मंथ में महादेव ने हमें अपने चरणों में बुलाया. ये ही हमारी सबसे बड़ी ब्लेसिंग है. धुरंधर फिल्म के गाने, सफलता और जिंदगी की हर खुशी और हर आशीर्वाद सब महाकाल को समर्पित. उज्जैन महाकाल के दर्शन, आरती और काल भैरव जी के दर्शन ने मन को शांति और कृतज्ञता से भर दिया. पति पत्न होकर एक-दूसरे का हाथ थामे, महादेव की शरण में चलना ही हमारी सबसे बड़ी खुशकिस्मती है. भोलेनाथ की भक्ति में डूबे, हम दोनों महाकाल के सच्चे परिवार हैं. जय जय श्री महाकाल.
ये भी पढ़ें- Satluj: बैन के बाद प्रोजक्टर लगाकर ‘सतलुज’ देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस दौरान अफसाना खान को रेड कलर के सूट में देखा गया. उन्होंने पोनी से अपना लुक कंप्लीट किया. उन्होंने बालों में गजरा भी लगाया हुआ था. वहीं अफसाना ने गोल्ड नेकलेस और चूड़ियां पहनी हुई थी. उनके पति साज को व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा में देखा गया. अफसाना को मंदिर जाने की वजह से ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा.


एक यूजर ने लिखा- पूजा पाठ जो करना है करो लेकिन सबसे पहले अपना नाम पहले बदलो. आपकी इन हरकतों से कई लोगों को ठेस पहुंचती है. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ऐसा मत करो बहुत लोगों को इससे ठेस पहुंचेगी. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि फेम पाने के लिए ये सब कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- और आप खुद को मुस्लिम कहती हैं.
ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट की अल्फा की वजह से ‘वेलकम टू द जंगल’ को हुआ भारी नुकसान, दूसरे संडे 60% गिरी कमाई