‘गिफ्ट भेजो, पार्टी होस्ट करो’, जब एक साल तक बेरोजगार रहने पर कुणाल खेमू को मिली थीं ऐसी सलाह

84239378238a5682dcfbd88841233cdd1783411588681209 original


कुणाल खेमू पिछले कुछ टाइम से काफी बिजी चल रहे हैं. उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं और साथ ही वे रियलिटी शो ‘द अलायंस’ को भी होस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच हाल ही में एक बातचीत में, कुणाल खेमू ने उस दौर के बारे में बात की जब वे छह महीने से लेकर एक साल तक बेरोजगार होकर घर बैठ गए थे.  उन्होंने खुलासा किया कि उस समय लोगों ने उन्हें प्रोजेक्ट्स पाने के लिए तोहफे भेजने, पार्टियों में शामिल होने और सोशल सर्कल में ज्यादा एक्टिव रहने की सलाह दी थी.

कुणाल खेमू को मिली थी अजीबो-गरीब सलाह
न्यूज 18 से बात करते हुए कुणाल खेमू ने बताया, “सलाह के साथ यही बात है. अगर यह आपके काम आ जाए तो अच्छी है, और अगर न आए तो बुरी. मुझे जो सलाह मिली, वह असल में बुरी नहीं थी, लेकिन मेरे लिए काम नहीं आई. मुझसे कहा गया कि मेरे पास एक पीआर और पीआर मशीनरी होनी चाहिए क्योंकि यह बहुत जरूरी है. मुझसे यह भी कहा गया कि मैं अलग-अलग जगहों पर जाऊं, लोगों के बीच रहूं, उन्हें होस्ट करूं और उन्हें गिफ्ट्स भेजूं. लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह सब बुरी सलाह है.”

 

ये भी पढ़ें:-Tuesday BO Live Updates: दोपहर 1 बजे तक 38 करोड़ के पार ‘अल्फा’, जानें- ‘वेलकम टू द जंगल’ सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन

एक साल तक बेरोजगार रहे थे कुणाल खेमू’
अपने एक्टिंग करियर में काम न मिलने के दौर के बारे में बात करते हुए, कुणाल खेमू ने आगे कहा, “अब मैं ज्यादा बिजी हूं, लेकिन मेरी जिंदगी में ऐसे भी समय आए हैं जब मैंने बिना एक दिन की छुट्टी लिए लगातार दो साल तक काम किया है. और फिर, कोई फिल्म नहीं चली और मैं छह-आठ महीने या एक साल तक घर पर रहा. मुझे पता है कि वह दौर फिर से आ सकता है. जब आपके पास काम नहीं होता, तो आप घबराए हुए भी होते हैं और सोचते हैं कि क्या मुझे फिर से काम मिलेगा? यह इस बिज़नेस का अनप्रीडिक्टेबल नेचर है जिससे सभी एक्टर्स गुजरते हैं, बड़े स्टार्स से लेकर नए आने वाले एक्टर्स तक. “

कुणाल केमू वर्क फ्रंट
कुणाल आखिरी बार ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को डायरेक्ट करते हुए नजर आए थे. अब वे ‘गोलमाल 5’ में दिखाई देंग.  इस फ़िल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और अन्य कलाकार भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:-Ikkaa OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हो रही सनी देओल और अक्षय खन्ना की ‘इक्का’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *