Monthly Budget Planning Tips: हर महीने सैलरी आने के कुछ ही दिनों बाद जेब पूरी तरह से खाली हो जाना आज कई लोगों की समस्या बन चुकी है. महीने के आखिरी हफ्ते तक पहुंचते-पहुंचते खर्च चलाने लायक पैसे भी हाथ में नहीं बचते हैं.
छोटे-छोटे खर्च संभालना भी मुश्किल लगने लगता है. हालांकि, अगर आप अपनी कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करें, तो न सिर्फ पैसे बचाए जा सकते हैं बल्कि पूरे महीने बिना तनाव के खर्च भी मैनेज किया जा सकता है. आइए जानते हैं, ऐसे कुछ टिप्स के बारे में…
1. लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन से रहें सतर्क
अक्सर देखा जाता है कि जैसे ही इनकम में थोड़ी बढ़ोतरी होती है तो लोग तुरंत अपने खर्च को भी बढ़ा देते हैं. नया फोन, महंगी गाड़ी या लग्जरी लाइफस्टाइल अपनाने लगते हैं.
इस आदत को लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन कहा जाता है. ऐसे में जरूरी है कि कमाई बढ़ने के साथ खर्च नहीं, बल्कि निवेश को प्राथमिकता दी जाए. जिससे आपको आर्थिक परेशानी न हो.
2. पर्सनल लोन लेने से बचें
पर्सनल लोन लेना आसान जरूर होता है, लेकिन यह अक्सर महंगा पड़ता है. क्योंकि इस पर ब्याज दर ज्यादा होती है और EMI का बोझ लंबे समय तक बना रहता है. छोटी-छोटी जरूरतों के लिए लोन लेने की आदत आपको परेशानी में डाल सकती है.
साथ ही इससे महीने का बजट तो बिगड़ता ही है. इसलिए जब तक बहुत जरूरी न हो पर्सनल लोन के बारे में नहीं सोचना चाहिए. अगर जरूरत ज्यादा हो तो दूसरे विकल्पों को ट्राय किया जा सकता है.
3. इनकम के अनुसार ही लोन लें
लोन लेते समय अपनी आय की सही अंदाजा लगाना बेहद जरूरी होता है. विशेषज्ञों की मानें तो, आपकी EMI आपकी कुल इनकम के 25-30 प्रतिशत के भीतर ही रहनी चाहिए.
जिससे बाकी जरूरी खर्चों के लिए पैसा बचा रहे. अगर आप इससे ज्यादा लोन लेते हैं, तो हर महीने का बजट बिगड़ सकता है. इसलिए हमेशा सोच-समझकर ही लोन लेने का फैसला करें.
4. इमरजेंसी फंड जरूर बनाएं
लाइफ में कभी भी किसी तरह की इमरजेंसी आ सकती है. इमरजेंसी के वक्त आपका बचाया हुआ पैसा आपका सच्चा साथी बनता है. इसलिए वित्तीय सलाहकार इमरजेंसी फंड बनाने की सलाह देते हैं. ऐसा करने से अगर कोई बात बिगड़ती है तो भी आप अपने महीने का खर्च आसानी से पूरा कर सकते हैं.
5. क्रेडिट कार्ड का समझदारी से करें इस्तेमाल
बहुत से लोग क्रेडिट कार्ड को फ्री मनी समझने की गलती करते हैं. जिसका खामियाजा उन्हें उठाना पड़ता है. भारी-भरकम ब्याज दरें आपकी मंथली बजट को बिगाड़ देती है.
इसलिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल समझेदारी से करने की सलाह दी जाती है. कार्ड लिमिट के 30 से 40 प्रतिशत से ज्यादा खर्च करना आपको कर्ज के जाल में फंसा सकता हैं.
यह भी पढ़ें: साबुन से लेकर तेल तक हो जाएगा महंगा! रेट बढ़ाने की तैयारी में FMCG कंपनियां, जानें कब और कितनी बढ़ेंगी कीमतें?