Oats Vs Poha: ओट्स या पोहा… वजन घटाने और दिनभर एनर्जी के लिए जान लें कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट

a7950dedda8f229f9c2d4ce0ed857f8c17790854659421257 original


Which Is Better Oats Or Poha For Weight Loss: आजकल हेल्दी ब्रेकफास्ट को लेकर लोगों के बीच बहस लगातार बढ़ रही है. कोई सुबह की शुरुआत ओट्स से करना बेहतर मानता है, तो किसी के लिए मूंगफली, करी पत्ता और नींबू से बना गर्मागर्म पोहा सबसे अच्छा नाश्ता है. दोनों ही जल्दी तैयार हो जाते हैं, जेब पर भारी नहीं पड़ते और पेट के लिए भी हल्के माने जाते हैं. लेकिन जब बात वजन घटाने और पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनाए रखने की आती है, तो मामला इतना आसान नहीं रह जाता. 

कौन सा ब्रेकफास्ट सबसे अच्छा? 

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि सबसे अच्छा ब्रेकफास्ट वही है जो लंबे समय तक पेट भरा रखे, पाचन को सपोर्ट करे और शरीर को बिना भारी महसूस कराए पर्याप्त ऊर्जा दे. भारत में ओट्स और पोहा दोनों ही हेल्दी ब्रेकफास्ट के तौर पर तेजी से लोकप्रिय हुए हैं, लेकिन शरीर पर इनका असर अलग-अलग तरीके से पड़ता है. 

इसे भी पढ़ें –Low Oil Mutton Recipe: कम तेल में भी शानदार बनेगा मटन, पीएम मोदी की अपील के बाद ट्रेंड में लो ऑयल मटन रेसिपी

ओट्स खाने के क्या होते हैं फायदे? 

ओट्स को फिटनेस और वेट लॉस से जोड़कर देखा जाता है. इसकी सबसे बड़ी वजह इसमें मौजूद बीटा-ग्लूकन नाम का घुलनशील फाइबर है, जो डाइजेशन प्रक्रिया को धीमा करता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिसर्च के मुताबिक, बीटा-ग्लूकन पेट भरे होने का एहसास बढ़ाने और भूख कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. यही कारण है कि ओट्स खाने के बाद बार-बार स्नैकिंग की जरूरत कम महसूस होती है. 

क्या ओट्स हेल्दी होते हैं?

इसके अलावा ओट्स धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे शरीर को लगातार एनर्जी मिलती रहती है और ब्लड शुगर अचानक तेजी से नहीं बढ़ता. हालांकि एक्सपर्ट्स यह भी चेतावनी देते हैं कि फ्लेवर्ड इंस्टेंट ओट्स, जिनमें ज्यादा चीनी होती है, हेल्दी विकल्प नहीं माने जा सकते. सबसे बेहतर विकल्प प्लेन रोल्ड या स्टील-कट ओट्स  को माना जाता है.

पोहा क्या करता है हमारा हाल?

दूसरी तरफ पोहा को अक्सर कमतर आंका जाता है, क्योंकि यह ओट्स की तुलना में हल्का महसूस होता है. लेकिन यही इसकी सबसे बड़ी खासियत भी है. चपटे चावल से बनने वाला पोहा आसानी से पच जाता है और जल्दी तैयार हो जाता है. जब इसमें सब्जियां, मूंगफली, राई और करी पत्ता डाला जाता है, तो इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू काफी बढ़ जाती है. मूंगफली प्रोटीन और हेल्दी फैट देती है, जबकि नींबू आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करता है.

दोनों में आपके लिए बेहतर कौन?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, वजन घटाने के लिए सिर्फ एक मील पर फोकस करने के बजाय पूरे डाइट पैटर्न को समझना ज्यादा जरूरी है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि असली सवाल ओट्स बनाम पोहा नहीं, बल्कि यह है कि आपका नाश्ता कितना संतुलित है. ऐसा ब्रेकफास्ट जिसमें पर्याप्त फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी इंग्रीडिएंट्स हों, वही शरीर को लंबे समय तक एनर्जी और संतुष्टि देता है.

इसे भी पढ़ें – Sweets Recipes with curdled milk : फटे दूध से सिर्फ पनीर नहीं बनता, बना सकते हैं इतनी सारी मिठाइयां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *