Easy Homemade Cocktails For Guests: घर पर आए मेहमानों को हम अलग-अलग चीजें खाने-पीने को देते हैं, ताकि उनकी खातिरदारी में कोई कमी न रहे. हालांकि, इस दौरान जो गेस्ट ड्रिंक नहीं करते, उनको लेकर हमें उतनी परेशानी नहीं होती, लेकिन जो गेस्ट ड्रिंक करते हैं, उनको लेकर हमें यह सोचने के लिए मजबूर होना पड़ता है कि उन्हें क्या सर्व करें, जिससे उनका दिल खुश हो जाए. ऐसे में लोग कुछ नया, मजेदार और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला टेस्ट ट्राय करना चाहते हैं. यही वजह है कि इन दिनों रम विद हाजमोला और वोदका विद रसना जैसे अनोखे कॉकटेल तेजी से चर्चा में हैं.
रम विद हाजमोला, क्या है कमाल?
हाजमोला का खट्टा-चटपटा स्वाद बचपन से लोगों का फेवरेट रहा है. अब इसी देसी फ्लेवर को लोग रम के साथ मिलाकर नया ट्विस्ट दे रहे हैं. इसको बनाने के लिए आपको एक लंबा-सा ग्लास लेना है. उसमें दो हाजमोला के टुकड़े डालकर पीस लेना है. उसके बाद आपको इसमें थोड़ा-सा लाइम जूस डालना है. इसके साथ ही आपको 2-3 आइस क्यूब और 60 एमएल रम डाल देनी है और ऊपर से कोका-कोला डाल दीजिए. इसका स्वाद आपको अनोखेपन का एहसास कराएगा और आप जिसके सामने इसको सर्व करेंगे, वह भी आपकी ड्रिंक च्वाइस का फैन हो जाएगा.
वोदका विद रसना कैसे मेहमानों को कर देगा लट्टू?
वहीं दूसरी तरफ, वोदका विद रसना उन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. इसके लिए आपको करना यह है कि आपके घर में जो रसना पड़ा है, उसमें शुगर ऐड करनी है. इसके साथ ही आपको उसमें थोड़ा-सा नींबू का जूस भी ऐड कर लेना है. उसके बाद ग्लास में आइस क्यूब डालकर रसना डाल दीजिए और ऊपर से 60 एमएल वोदका डालकर इनको अच्छी तरीके से मिक्स कर लीजिए. एक बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि मिक्स करते समय इसको पूरी तरह से अच्छे से करना है, वरना जो वोदका है, वह ऊपर काफी अजीब-सा टेस्ट दे सकता है. अच्छी तरीके से मिलाने के बाद आप इसको पिलाइए और यकीन मानिए कि आपका गेस्ट इसको पीकर खुश हो जाएगा.
इसे भी पढ़ेंः क्या किडनी स्टोन निकालने के लिए गटक जाते हैं बीयर? हो सकते हैं इस बीमारी के शिकार
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
इन दोनों कॉकटेल की सबसे खास बात यह है कि इन्हें बनाने में ज्यादा खर्च नहीं आता और घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. यही कारण है कि हाउस पार्टी, रूफटॉप गेट-टुगेदर और दोस्तों की नाइट पार्टी में ये ड्रिंक्स तेजी से फेमस हो रहे हैं और लोग इनको बनाने का नुस्खा एक दूसरे से शेयर कर रहे हैं. जिससे इनकी लोकप्रियता और बढ़ रही है. हालांकि, एक्सपेरिमेंटल ड्रिंक्स ट्राय करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. शराब की मात्रा संतुलित रखें और बहुत ज्यादा फ्लेवर मिलाने से बचें, वरना स्वाद बिगड़ सकता है.
इसे भी पढ़ेंः सीजेरियन डिलीवरी के दौरान क्या सच में होता है किडनी फेल होने का खतरा?