अगर आज यानी 24 नवंबर की सुबह आप बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम निपटाने का प्लान बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए. आज मंगलवार होने के बावजूद देश के कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं. असल में आज गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा है. लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, ये छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं है. यानी कुछ शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जबकि बाकी जगहों पर कामकाज होगा.
तो आइये जानते हैं कि किन- किन शहरों में बैंक बंद हैं और किन शहरों में खुले हुए हैं. साथ ही साथ आप यहां से नवंबर में बैंक की दूसरी छुट्टियों की जानकारी भी ले सकते हैं. इससे आपको बैंक ब्रांच विजिट करके परेशान नहीं होना पड़ेगा.
कहां- कहां बंद हैं बैंक?
आज नई दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, कोलकाता, हैदराबाद, जम्मू, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर समेत कई शहरों में भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा.
RBI की छुट्टियों की लिस्ट में मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश का भी नाम है, मतलब आज यहां भी बैंक की छुट्टी है. हालांकि, हर राज्य के सभी शहरों में छुट्टी का दायरा एक जैसा नहीं है. इसलिए अपने शहर के बैंक में छुट्टी जरूर पुछ लें.
किस वजह से बंद रहेंगे बैंक?
24 नवंबर को गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है. इसे गुरुपर्व के नाम से भी जाना जाता है. इसी दिन कई जगहों पर कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा भी मनाई जा रही है. इन त्योहारों के चलते RBI ने कई राज्यों और शहरों में बैंक शाखाओं को बंद रखने का फैसला किया है.
क्या आज नहीं होगा कोई भी काम?
नहीं, बैंक शाखाएं बंद होने का मतलब ये नहीं है कि आपके सभी बैंकिंग काम रुक जाएंगे. छुट्टी के दिन भी ग्राहक UPI से पैसे भेजना, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM से नकदी निकालना जैसे काम कर सकते हैं. हालांकि, बैंक शाखा जाकर किए जाने वाले काम जैसे चेक जमा करना, ड्राफ्ट बनवाना और कैश काउंटर से जुड़े काम रुक सकते हैं. चेक क्लियरेंस में भी देरी हो सकती है.
नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
नवंबर के आखिरी दिनों में भी बैंक की कुछ छुट्टियां बाकी हैं. 27 नवंबर को कर्नाटक में कनकदास जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी. 29 नवंबर को रविवार के कारण भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
1 लाख रुपये हो जाएगी बेसिक पे, 8वें वेतन आयोग में 4 फिटमेंट फैक्टर की मांग