Baingan Bharta Recipe: इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग

0f879d32406890f833b6ba1e3364fe2f17873788493031257 original


Dhaba Style Roasted Baingan Bharta Easy Recipe: बैंगन का नाम सुनते ही कई लोग मुंह बनाने लगते हैं, लेकिन अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो यही साधारण-सा बैंगन स्वाद में किसी खास डिश से कम नहीं लगता. खासतौर पर आग पर भुना हुआ बैंगन, जिसमें धुएं की हल्की खुशबू और मसालों का शानदार स्वाद हो, खाने की थाली का मजा बढ़ा देता है. इसे बनाने का सबसे बड़ा राज है बैंगन को सही तरीके से भूनना और मसालों की ज्यादा भरमार करने के बजाय स्वाद को बैलेंस में रखना. अगर आप भी घर पर ऐसा बैंगन का भरता बनाना चाहते हैं, जिसे रोटी या पराठे के साथ खाने के बाद लोग उंगलियां चाटते रह जाएं, तो इस तरीके को आजमा सकते हैं.

आग पर भूनें बैंगन, तभी आएगा असली स्मोकी स्वाद

बैंगन के भरते की जान उसका स्मोकी फ्लेवर होता है. इसके लिए बैंगन को सीधे गैस की आंच पर भूनना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है. सबसे पहले एक अच्छा, मध्यम आकार का बैंगन लें. बैंगन दबाने पर थोड़ा नरम लगे, लेकिन उस पर ज्यादा गड्ढा न बने. उसकी त्वचा चिकनी और चमकदार होनी चाहिए और डंठल का रंग भी ताजा हरा दिखना चाहिए. बैंगन को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें. इसके बाद चाकू से उसके ऊपर एक-दो लंबे कट लगा दें. ऐसा करने से भूनते समय अंदर बनने वाली भाप बाहर निकलती रहेगी और बैंगन के फटने की संभावना कम होगी.

Baingan Bharta Recipe: इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग

बैंगन को अच्छी तरह भूनें

अब बैंगन को सीधे गैस की आंच पर रखें. इसे बीच-बीच में चिमटे की मदद से पलटते रहें, ताकि यह हर तरफ से अच्छी तरह भुन जाए. बैंगन की बाहरी परत पूरी तरह काली हो जाए और अंदर का हिस्सा बहुत मुलायम हो जाए, तभी इसे आंच से उतारें. इसमें करीब 15 से 20 मिनट लग सकते हैं. भुने हुए बैंगन को प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद जली हुई छिलके को छील लें और डंठल हटा दें. बैंगन से निकला रस फेंकने के बजाय उसके गूदे के साथ मिला सकते हैं. अब बैंगन को हाथ, कांटे या मैशर की मदद से अच्छी तरह मैश कर लें. भरते का टेक्सचर पूरी तरह पेस्ट जैसा नहीं, बल्कि हल्का दरदरा और चंकी रहने पर ज्यादा अच्छा लगता है.

Baingan Bharta Recipe: इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग

मसालों की भरमार नहीं, यही है स्वाद का असली राज

बैंगन का भरता बनाने में बहुत सारे मसालों की जरूरत नहीं होती. कम मसालों के साथ प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का स्वाद बैंगन के स्मोकी फ्लेवर को और उभार देता है. एक कड़ाही में जरूरत के अनुसार सरसों का तेल गर्म करें. सरसों के तेल की हल्की तीखी खुशबू भरते के स्वाद को खास बना सकती है. तेल गर्म होने पर इसमें मोटा-मोटा कटा प्याज डालें और धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भूनें.

इसके बाद जीरा डालें और कुछ सेकंड चटकने दें. अब कटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर एक-दो मिनट भूनें. इन्हें जलने न दें, क्योंकि जला हुआ लहसुन या अदरक भरते का स्वाद बिगाड़ सकता है. अब इसमें थोड़ा लाल मिर्च पाउडर डालकर तुरंत मिलाएं. इसके बाद कटे हुए ताजे टमाटर और स्वादानुसार नमक डाल दें. टमाटर को तब तक पकाएं, जब तक वे मुलायम न हो जाएं. ध्यान रखें कि इन्हें पूरी तरह पेस्ट बनाने की जरूरत नहीं है. भरते में टमाटर के छोटे-छोटे टुकड़े रहने से टेक्सचर और स्वाद दोनों बेहतर लगते हैं.

अब मिलाएं भुना हुआ बैंगन

जब प्याज-टमाटर का मसाला तैयार हो जाए, तब इसमें मैश किया हुआ भुना बैंगन डाल दें. बैंगन और मसाले को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि हर हिस्से में मसाले का स्वाद पहुंच जाए. इसे मध्यम आंच पर करीब 5 से 10 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें. जब भरते की अच्छी तरह भुनाई हो जाए और तेल हल्का अलग दिखने लगे, तो समझिए यह लगभग तैयार है. भरते को बहुत ज्यादा सूखा न करें, क्योंकि हल्का रसदार और चंकी टेक्सचर इसका स्वाद बढ़ाता है.

अंत में इसमें थोड़ा अमचूर पाउडर, गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालें. चाहें तो ऊपर से एक चम्मच कच्चा सरसों का तेल भी डाल सकते हैं. इससे भरते में अलग तरह की खुशबू और तीखापन आता है. ज्यादा तीखा पसंद करने वाले लोग इस समय थोड़ी अतिरिक्त कटी हरी मिर्च भी डाल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त

मटर डालकर भी बढ़ा सकते हैं स्वाद

अगर आप बैंगन के भरते में थोड़ा अलग स्वाद चाहते हैं तो इसमें हरी मटर भी डाली जा सकती है. मैश किया हुआ बैंगन डालते समय करीब आधा कप उबली हुई हरी मटर मिला दें. मटर की हल्की मिठास और बैंगन का स्मोकी स्वाद मिलकर भरते को और दिलचस्प बना देता है.

इसे भी पढ़ें: लाल, पीला या सफेद… खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *