सलमान खान की ‘मातृभूमि’ से क्लैश पर ‘ईठा’ के डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘हमें अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा है’

f32ad249c45f9bc0765402a05805434f17955847843571400 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ को लेकर चर्चा में हैं. ये 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

दिलचस्प बात ये है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘ईठा’ की टक्कर सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ से होगी. अब ‘ईठा’ के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने दोनों फिल्मों के क्लैश पर अपनी बात रखी है.

‘ईठा’ और ‘मातृभूमि’ के क्लैश पर बोले लक्ष्मण उतेकर

दरअसल, हाल ही में पुणे में फिल्म ‘ईठा’ के प्रमोशन के लिए एक ग्रैंड इवेंट आयोजित किया गया. इस दौरान फिल्म का नया गाना ‘जी जी रे जी’ लॉन्च किया गया. इवेंट में लक्ष्मण उतेकर से ‘ईठा’ और ‘मातृभूमि’ के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि दोनों फिल्में एक साथ अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं.

लक्ष्मण उतेकर ने कहा, ‘इतने थिएटर हैं और इतने सिनेमा हॉल हैं कि दोनों फिल्में आराम से चल सकती हैं. हमें अपनी फिल्म पर इतना यकीन है कि आप सबको इतनी पसंद आएगी कि शायद वो भी एक अलग तरह का वर्ल्ड रिकॉर्ड हो सकता है. मुझे पूरा भरोसा है कि ‘ईथा’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी.’

सलमान खान ने भी क्लैश पर कही थी ये बात

इससे पहले सलमान खान ने भी ‘मातृभूमि’ और ‘ईथा’ के क्लैश पर अपनी बात रखी थी. उन्होंने बताया था कि जब उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था, तब उन्हें नहीं पता था कि श्रद्धा कपूर की फिल्म भी उसी दिन रिलीज होने वाली है. सलमान ने कहा था कि अगर उन्हें पहले से इसकी जानकारी होती, तो वो अपनी फिल्म उसी दिन रिलीज नहीं करते.

सलमान ने ये भी बताया था कि उन्होंने श्रद्धा कपूर को फोन करके बात की और उनसे माफी मांगी थी. इस पर श्रद्धा ने कहा था कि दोनों फिल्मों के लिए सिनेमाघरों में काफी जगह है और वो एक साथ रिलीज हो सकती हैं.

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ के बारे में जानिए

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ एक बायोग्राफिकल ड्रामा है. इसमें श्रद्धा महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में श्रद्धा के अलावा रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, अक्षरा सिंह और अनंत जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है.

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के बारे में जानिए

वहीं, सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ देशभक्ति और युद्ध पर आधारित फिल्म है. इसमें सलमान खान 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं. वहीं, चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसे सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *