आपके घर 10 मिनट में डिलीवरी देने वाले बॉय कितना कमाते हैं? खुद बताया

3138ed68cdeec0d3c150b8e3227786cf17955204542201346 original


किसी भी फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म या क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए जब हम कुछ ऑर्डर करते हैं, तो उसे देने डिलीवरी बॉय आते हैं. इन डिलीवरी बॉयज को देखकर अक्सर लोग दया करते हैं और उन्हें गरीब ही समझा जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इनकी एक महीने की कमाई कितनी हो सकती है?

नहीं सोचा होगा ना! अब हाल ही में चंडीगढ़ के रहने वाले एक डिलीवरी बॉय ने अपने पहले महीने की कमाई के बारे में खुलासा किया है. डिलीवरी बॉय की सैलरी जानकर लोग काफी हैरान रह गए हैं.

कितना कमाते हैं डिलीवरी बॉय?
दरअसल चंडीगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘ब्लिंकिट’ के साथ डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है. उन्होंने बताया कि अपने पहले महीने में उन्होंने लगभग 39,000 रुपये कमा लिए.

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
डिलीवरी पार्टनर ने रेडिट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि पहले महीने की नौकरी का अनुभव काफी अच्छा रहा है. उन्हें अब तक कोई बड़ी समस्या नहीं आई है. साथ ही व्यक्ति ने बताया कि आम तौर पर वो वीकडेज में लगभग 12 घंटे काम करता है, जबकि वीकेंड पर ग्राहकों के ऑर्डर काफी बढ़ जाने के कारण उसकी शिफ्ट लगभग 16 घंटे तक खिंच जाती है.

आपके घर 10 मिनट में डिलीवरी देने वाले बॉय कितना कमाते हैं? खुद बताया

लोगों को दी सलाह
इस पोस्ट के जरिए डिलीवरी पार्टनर ने उन लोगों को सलाह दी है, जो डिलीवरी बॉय बनने के बारे में सोच रहे हैं. शख्स ने पोस्ट में लिखा है कि यदि आप भी डिलीवरी बॉय बनने के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे पहले तो एक इलैक्ट्रिट बाइक खरीद लें. खासतौर से यदि आप अच्छे शहर में हैं, तो आपको ईवी बाइक के साथ आसानी होगी. इतना ही नहीं बल्कि शख्स ने ये भी बताया कि वो चंडीगढ़ जैसी वेल डेवलप्ड सिटी में है जहां पर वैल्थी लोग रहते हैं. ऐसे में उसे अच्छी खासी टिप भी मिलती है.

हालांकि शख्स ने पोस्ट में ये भी बताया है कि उस 12-12 घंटे काम करना पड़ता है. तो वहीं वीकेंड्स पर तो 16 घंटे तक कामकरना पड़ जाता है. ऐसे में युवक ने ये सलाह भी दी है कि यदि आप शारीरिक रूप से अक्षम हैं तो ये काम आपके लिए थोड़ा एग्जॉस्टिंग हो सकता है.

ये भी पढ़ें: जिम में सप्लीमेंट बेचा तो होगी सख्त कार्रवाई, FDA का बड़ा फैसला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *