जिम में सप्लीमेंट बेचा तो होगी सख्त कार्रवाई, FDA का बड़ा फैसला

f135d708d5bc5fedf478eb7d237c555d17955149768061346 original


महाराष्ट्र का खाद्य विभाग पिछले कुछ महीनों से काफी सजग है. विभाग के द्वारा लागातार कई ठिकानों पर छापेमारी जैसी कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में अब FDA ने जिम मालिकों पर भी निशाना साधा है. हाल ही में FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने जिम हेल्थ सप्लीमेंट की अनाधिकृत सेल पर लगाम लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की है.

FDA ने अनऑथराइज्ड बिक्री करने वालों और न्यूट्रास्यूटिकल प्रोडक्ट्स के लेबल पर स्वास्थ्य संबंधी दावे छापने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.

क्या बोले तुकाराम मुंढे?
दरअसल सोमवार को FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिम में बेचे वाले प्रोटीन पाउडर के ऊपर किए गए हेल्थ बेनेफिट्स के दावों को लेकर FDA सख्त कार्रवाई करेगा. थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेता और जिम संचालक अपनी जिम्मेदारी प्रोडक्ट बनाने वालों के ऊपर नहीं डाल सकते हैं. उन्हें खुद इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि जो प्रोडक्ट वो बेच रहे हैं, वो असली हों, उनमें कोई झूठा दावा न किया गया हो, और उनके पास ‘भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण’ (FSSAI) का लाइसेंस हो.

इतना ही नहीं मुंढे ने ये भी साफ किया है कि किसी भी हेल्थ सप्लीमेंट या न्यूट्रास्यूटिकल कंपनी, निर्माता या उत्पादक को स्वास्थ्य संबंधी विशेष लाभों का दावा करने या प्रोडक्ट्स के लेबल पर ऐसे दावे छापने की अनुमति नहीं है. ऐसे में अब जिम संचालकों को सतर्क रहना पड़ेगा. जिससे कि FDA की तिरछी नजर उनके ऊपर ना पड़ सके.

जिम संचालक के पास हो FSSAI लाइसेंस
तुकाराम मुंढे ने ये जिम संचालकों के ऊपर कार्रवाई करने की बात कहते हुए कहा है कि, अगर जिम मालिक अपने परिसर में सप्लीमेंट बेचना चाहते हैं, तो उन्हें उचित FSSAI लाइसेंस लेना होगा. साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि बिना अनुमति के ऐसे उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: सस्ता होने के बाद सोने ने पकड़ी रफ्तार, क्या बाजार में लौटने वाली है चमक?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *