पाकिस्तान में एक तोला सोना कितने ग्राम का होता है? भारत से अलग है वजन

198add33c2b563e0d6cc8acb6c79f99b17956052095681216 original


भारत में सोने को लोग गहने के तौर पर ही नहीं खरीदते हैं, बल्कि इसे निवेश के तौर पर भी खरीदा जाता है. अक्सर जब भारत में कोई व्यक्ति सोना खरीदने जाता है तो 10 ग्राम के हिसाब से कीमत पूछता है, लेकिन कई जगहों पर सोने की कीमत तोल के हिसाब से भी बताई जाती है. क्या आप जानते हैं भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोने की कीमत आमतौर पर प्रति तोला बताई जाती है.

ऐसे में सवाल यह है कि पाकिस्तान में एक तोला सोने का वजन कितना होता है. अगर आप पाकिस्तान के गोल्ड रेट की तुलना भारत से कर रहे हैं तो दोनों देशों में तोले के वजन का अंतर समझना भी काफी जरूरी है. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में एक तोला सोना लगभग 11.66 ग्राम के बराबर होता है.

पाकिस्तान में एक तोला कितने ग्राम का होता है?

दरअसल, पाकिस्तान के औपचारिक सोना बाजार में एक तोला का मानक वजन 11.6638 ग्राम माना जाता है. जानने वाली बात यह है कि यह वजन 180 ट्रॉय ग्रेन के पारंपरिक माप पर आधारित है. इसका मतलब यह है कि वहां जब सोने का भाव एक तोला बताया जाता है तो उसका मतलब करीब 11.66 ग्राम सोने के रेट से होता है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर भारत में एक तोले का वजन कितना होता है?

कितना होता है भारत में एक तोले का वजन?

बता दें कि भारत और पाकिस्तान में मानक के हिसाब से एक तोला सोना 11.66 ग्राम का ही होता है. हां, लेकिन ये जरूर है कि भारत में आम बोलचाल में कई बार 10 ग्राम को भी तोला कह दिया जाता है. अहम बात यह है कि सोने की कीमत देखते समय यह समझना काफी महत्वपूर्ण है कि दाम 10 ग्राम के हिसाब से बताया जा रहा है या फिर 11.66 ग्राम के.

12.5 ग्राम का हिसाब क्यों बताया जाता है?

पाकिस्तान के कुछ स्थानीय या कुछ जगहों पर एक किलो सोने को 80 तोला मानकर गणना की जाती है. इस हिसाब से एक तोला 12.5 ग्राम बैठता है. हां, लेकिन मानक के मुताबिक एक तोला 11.66 ग्राम ही होता है. इसलिए ये जरूरी है कि सोना खरीदते समय वजन ग्राम में जरूर चेक करना चाहिए. 

सुबह बाजार खुलते ही धड़ाम हुआ सोना- चांदी, जानें 25 नवंबर का ताजा दाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *