PV Sindhu Out World championship 2026: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चीनी खिलाड़ी वांग झी यी के हाथों हार के बाद 2026 वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर होना पड़ा. नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए राउंड-ऑफ-16 के मुकाबले में चीन की खिलाड़ी ने सिंधु को तीन सेटों में 21-11, 15-21, 21-17 से मात दी. सिंधु टूर्नामेंट के ‘विमेंस सिंगल्स’ इवेंट में हिस्सा ले रही थीं.
यह पहला मौका रहा कि जब भारतीय खिलाड़ी को वर्ल्ड चैंपियनशिप में चीन की किसी खिलाड़ी के हाथों हार झेलनी पड़ी. इससे पहले ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु ने चीनी खिलाड़ियों को आठ बार हराया था. अब वांग इस मंच पर उन्हें हराने वाली चीन की पहली खिलाड़ी बनीं.
21-11 से पहला सेट गंवाने के बाद सिंधु ने वापसी की और दूसरे सेट में 21-15 जीत दर्ज की. अब मुकाबला तीसरे सेट पर टिक चुका था. यहां सिंधु जीत की लाइन पार नहीं कर सकीं. तीसरे सेट में चीनी खिलाड़ी ने उन्हें 21-17 से शिकस्त देकर मैच अपने नाम कर लिया.
यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह
तीसरे सेट में सिंधु ने शानदार शुरुआत की थी. वह 3-0 से आगे थीं. ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से इस सेट को भी जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लेंगी. आगे बढ़ते हुए उन्होंने 8-4 की बढ़त बनाई. यहां से उनकी जीत पक्की दिखने लगी. लेकिन, वांग ने शानदार वापसी की. इंटरवल तक भारतीय खिलाड़ी 11-10 से बढ़त बनाए हुए थीं. लेकिन धीरे-धीरे सेट का रुख बदला और अंतत: मैच चीनी खिलाड़ी के पक्ष में गया.
क्वार्टर फाइनल में पहुंची वांग झी यी
इस जीत के साथ वांग झी यी ने क्वार्टर फाइनल में जगह हासिल कर ली है. अब क्वार्टर फाइनल मुकबला कल डेनमार्क की खिलाड़ी लाइन क्रिस्टोफरसेन और चीन की वांग झी यी के बीच होगा. लाइन क्रिस्टोफरसेन ने राउंड ऑफ 16 के मैच में इंडोनेशिया की पी के वरदानी को 21-18, 21-17 से हराया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि राउंड ऑफ 16 की दोनों विजेता खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में एक दूसरे के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती हैं.
यह भी पढे़ं: जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड