FASTag News: अगर आप भी उनमें से हैं, जिनका नेशनल हाईवे से आना-जाना लगा रहता है, उनके लिए अब यह सफर महंगा होने वाला है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 1 अप्रैल से शुरू हो रहे वित्तीय वर्ष से नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा की दरों में इजाफा किया है. यानी कि अगले 1 तारीख से आपको इन पर सफर के दौरान अपनी जेबें थोड़ी और ढीली करनी पड़ सकती हैं. बता दें कि देशभर के टोल प्लाजा पर औसतन 4-5 परसेंट तक का इजाफा हुआ है.
किन रूटस पर पड़ेगा असर?
| रूट्स | टोल में होने वाले संभावित बदलाव | कितना पड़ेगा महंगा? |
| दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे | 5 परसेंट का इजाफाLCV/Truck | कारों, जीपों, वैन या हल्के मोटर वाहनों सहित हल्के वाहनों के लिए एक तरफा यात्रा का किराया 175 रुपये होगा, जो पहले 170 रुपये था. वापसी का किराया 265 रुपये होगा, जो पहले 255 रुपये था. |
| बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे | 3-5 परसेंट का इजाफा | कारों के लिए टोल चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और यह 120 रुपये के आसपास बना रहेगा. हालांकि, LCV/Truck जैसे बड़े वाहनों के लिए किराया 5-15 रुपये के बीच बढ़गा. |
| दिल्ली-जयपुर हाईवे | 5-20 परसेंट तक की बढ़ोतरी | शाहजहांपुर जैसे प्रमुख टोल प्लाजा पर कमर्शियल वाहनों के लिए किराए में इजाफा. |
| यूपी के अन्य रूट्स | 5-10 परसेंट तक की वृद्धि | लखनऊ से कानपुर, अयोध्या और रायबरेली जाने वाले रास्तों पर निजी वाहनों के लिए मामूली बढ़ोतरी. |
विभिन्न रूटों पर कितना बढ़ेगा टोल?
- यूपी में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे-9 और लखनऊ-कानपुर जैसे रूट्स पर टोल पर खर्च 5 परसेंट तक बढ़ जाएगा. इससे दिल्ली से मेरठ या लखनऊ से कानपुर सफर करने वाले यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.
- राजस्थान में जयपुर-दिल्ली, जयपुर-अजमेर और जयपुर-किशनगढ़ जैसे रूट्स पर भी टोल प्लाजा पर खर्च बढ़ने की संभावना है. बताया जा रहा है कि जयपुर-किशनगढ़ रुट्स पर कारों के लिए टोल 140 रुपये से 155 हो जाएगा. वहीं, लंबी दूरी के लिए जैसे कि दिल्ली से मुंबई वाया राजस्थान होकर सफर करने वालों को हर टोल पर एक्स्ट्रा 5-15 रुपये देने होंगे.
- दक्षिण भारत के तमिलनाड़ु में 65 से ज्यादा टोल है. 1 अप्रैल से इनमें टोल चार्जेस में बढ़ोतरी के संभावित अनुमान का असर चेन्नई बाईपास और चेन्नई-तिरुपति हाईवे पर सफर करने वालों को अब पहले के मुकाबले अब अधिक पैसे खर्च करने होंगे.
- बेंगलुरु-मैसूर और बेंगलुरु एयरपोर्ट रोड पर भी औसतन 3-5 परसेंट टोल बढ़ने की संभावना है. इन रूट्स पर भारी ट्रैफिक रहती है.
- दिल्ली-सोनीपत-पानीपत और अंबाला-चंडीगढ़ रूट पर कमर्शियल वाहनों के साथ-साथ प्राइवेट व्हीकल्स पर भी टोल पर खर्च 5-15 रुपये के बीच बैठ सकता है.
ये भी पढ़ें:
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की फीस