Egg Freezing क्या है? प्रियंका चोपड़ा और कृति सेनन सहित इन टॉप एक्ट्रेसेस ने मां बनने के लिए क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

55274b670f75b8483e02e126a51c3b9017834204436521400 original

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने लगभग 5 साल पहले ही 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे. कृति ने बताया कि उन्होंने ये फैसला फिल्म ‘मिमी’ की शूटिंग के दौरान लिया था, जब उन्हें अपने रोल के लिए वजन बढ़ाना था. हालांकि, कृति इस कदम को उठाने वाली पहली एक्ट्रेस नहीं हैं. उनसे पहले भी कई हसीनाओं ने एग्स फ्रीज करवाए हैं. 

क्या है एग फ्रीजिंग?
सबसे पहले जानते हैं कि एग फ्रीजिंग क्या होती है. ये एक मेडिकल प्रोसेस है, जिसमें महिला के एग्स को निकालकर बेहद कम तापमान पर सुरक्षित रखा जाता है. इसका मकसद फ्यूचर में मां बनने की संभावना को बनाए रखना होता है. जब महिला मां बनने का फैसला करती है, तब इन अंडों का इस्तेमाल आईवीएफ (IVF) की मदद से प्रेग्नेंसी के लिए किया जा सकता है. आजकल कई महिलाएं करियर, शादी में देरी या अपनी निजी पसंद की वजह से एग फ्रीजिंग का ऑप्शन चुन रही हैं. 

कृति सेनन
‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ पॉडकास्ट में करिश्मा मेहता से बातचीत के दौरान कृति सेनन ने पहली बार अपने एग फ्रीजिंग के फैसले पर खुलकर बात की. कृति ने कहा, ‘मैं पहली बार ये बता रही हूं कि मैंने अपने एग्स फ्रीज कराए थे. मैंने ये काम बहुत समझदारी से ‘मिमी’ के दौरान किया, क्योंकि उस समय मुझे फिल्म के लिए वजन बढ़ाना था. इस प्रोसेस में शरीर फूल जाता है और मैं वैसे भी वजन बढ़ा रही थी. तब मुझे लगा कि यही इसके लिए सही समय है.’ 

Egg Freezing क्या है? प्रियंका चोपड़ा और कृति सेनन सहित इन टॉप एक्ट्रेसेस ने मां बनने के लिए क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

ये भी पढ़ें:-Ikkaa OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हो रही सनी देओल और अक्षय खन्ना की ‘इक्का’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे

प्रियंका चोपड़ा 
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनस ने 30 साल की उम्र में ही अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे. एक्ट्रेस ने ये फैसला अपनी मां डॉ. मधु चोपड़ा की सलाह पर लिया था. इंडिया टुडे के अनुसार, प्रियंका उस समय अपने करियर पर पूरा ध्यान देना चाहती थीं. उन्हें एक ऐसा जीवनसाथी नहीं मिला था, जिसके साथ वो अपना फ्यूचर देख सकें. प्रियंका ने 2018 में निक जोनस से शादी की थी और साल 2022 में वो सरोगेसी के जरिए बेटी मालती की मां बनीं. 

Egg Freezing क्या है? प्रियंका चोपड़ा और कृति सेनन सहित इन टॉप एक्ट्रेसेस ने मां बनने के लिए क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

मोना सिंह
पॉपुलर एक्ट्रेस मोना सिंह ने 34 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे. इंडिया टुडे के अनुसार, उस समय वो मां बनने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थीं. शादी के बाद वो पहले अपने पति के साथ समय बिताना और दुनिया घूमना चाहती थीं. मोना ने अपनी फैमिली गायनेकोलॉजिस्ट की सलाह पर ये सलाह ली और इसके लिए करीब पांच महीने का काम से ब्रेक भी लिया था. साल 2019 में उन्होंने इन्वेस्टमेंट बैंकर श्याम गोपालन से शादी की. फिलहाल इस रिश्ते से उनका कोई बच्चा नहीं है. 

Egg Freezing क्या है? प्रियंका चोपड़ा और कृति सेनन सहित इन टॉप एक्ट्रेसेस ने मां बनने के लिए क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा ने अपनी 30 की उम्र में कोविड-19 महामारी के दौरान एग्स फ्रीज करवाए थे. उस दौरान वो अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थीं और परिवार शुरू करने को लेकर किसी तरह के सोसाइटी प्रेशर में नहीं आना चाहती थीं. बाद में ऋचा ने अली फजल से शादी की और साल 2024 में दोनों ने अपनी बेटी जुनैरा का वेलकम किया. 

Egg Freezing क्या है? प्रियंका चोपड़ा और कृति सेनन सहित इन टॉप एक्ट्रेसेस ने मां बनने के लिए क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता ने साल 2017 में अपने एग्स फ्रीज करवाए थे. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, उन्होंने ये फैसला अपनी मौसी की सलाह पर लिया था. ईशा का मानना था कि कम उम्र और अच्छी हेल्थ में एग्स को सुरक्षित रखना फ्यूचर के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. उन्होंने ये कदम इसलिए उठाया ताकि भविष्य में करियर या बढ़ती उम्र की वजह से फैमिली प्लानिंग में कोई दिक्कत न आए. 

Egg Freezing क्या है? प्रियंका चोपड़ा और कृति सेनन सहित इन टॉप एक्ट्रेसेस ने मां बनने के लिए क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

तनीषा मुखर्जी
तनीषा मुखर्जी ने 39 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करवाए थे. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो भविष्य में मां बनना चाहती थीं, लेकिन सही पार्टनर मिलने का इंतजार भी करना चाहती थीं. इसी वजह से उन्होंने ये फैसला लिया. वो 33 साल की उम्र में ही एग फ्रीजिंग करवाना चाहती थीं, लेकिन डॉक्टर ने कुछ साल इंतजार करने की सलाह दी थी. 

Egg Freezing क्या है? प्रियंका चोपड़ा और कृति सेनन सहित इन टॉप एक्ट्रेसेस ने मां बनने के लिए क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

एकता कपूर
टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने 36 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करवाए थे. उन्होंने बताया था कि वो भविष्य में मां बनना चाहती थीं, लेकिन शादी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती थीं. 

Egg Freezing क्या है? प्रियंका चोपड़ा और कृति सेनन सहित इन टॉप एक्ट्रेसेस ने मां बनने के लिए क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

साथ ही, वो अपने करियर पर भी पूरा ध्यान देना चाहती थीं. बाद में 43 साल की उम्र में उन्होंने आईवीएफ (IVF) और सरोगेसी की मदद से बेटे रवि कपूर का स्वागत किया.

ये भी पढ़ें:-Tuesday BO Live Updates: दोपहर 1 बजे तक 38 करोड़ के पार ‘अल्फा’, जानें- ‘वेलकम टू द जंगल’ सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *