शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का ‘काला दिन’, क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा

cb5c824a97dee7fec98c55c7bfbebc4d1783510627330143 original


मंगलवार, 7 जुलाई भारतीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे बुरा दिन साबित हुआ. खासकर टी20 इंटरनेशनल के लिहाज से बात करें तो इसे भारतीय क्रिकेट के लिए ‘ब्लैक डे’ कहना भी गलत नहीं होगा. नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में भारत की ‘शर्मनाक’ हार हुई. ये हार ऐसी थी, जिसके जख्म सालों नहीं भरेंगे. दरअसल, तीसरे टी20 में भारत की हार कई मायनों में चुभने वाली रही. ऐसा इसलिए क्योंकि टीम इंडिया के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड हो गए. 

पहली बार लगातार पांच टी20 मैच हारी टीम इंडिया 

जब से भारत ने टी20 इंटरनेशनल खेलना शुरू किया है, तब से टीम इंडिया कभी लगातार पांच टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं हारी थी, लेकिन मंगलवार को ऐसा पहली बार हो गया. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 की हार से टीम इंडिया पहली बार लगातार पांच टी20 इंटरनेशनल मैच हारी. इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था. 

पहली बार पावरप्ले में गंवाए 5 विकेट 

टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में पहली बार पावरप्ले में पांच विकेट गंवा दिए. मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 5 ओवर में ही टीम इंडिया ने पांच विकेट गंवा दिए थे. ऐसा भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ. इससे पहले कभी भी टीम इंडिया ने शुरुआती 6 ओवर के अंदर यानी पावरप्ले में पांच विकेट नहीं गंवाए थे. 

टी20 इंटरनेशनल की सबसे बड़ी हार 

भारतीय टीम को तीसरे टी20 में 125 रनों की करारी हार मिली. टीम इंडिया इंग्लैंड से मिले 202 रनों के लक्ष्य के जवाब में महज 76 रनों पर ऑलआउट हो गई. टी20 इंटरनेशनल में भारत की यह सबसे बड़ी हार है. इससे पहले कभी टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल में 100 से ज्यादा रनों के मार्जिन से नहीं हारी थी. तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम 11.4 ओवर में ऑलआउट हो गई. यह टी20 इंटरनेशनल में भारत का दूसरा सबसे कम स्कोर है. 

यह भी पढ़ें- 

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *