बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर पिछले काफी समय से फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी इस अपकमिंग फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं. फिल्म में रणबीर कपूर ‘राम’ का किरदार निभाने वाले हैं, जिसके लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. रणबीर से पहले भी कई एक्टर्स ऐसे हैं, जिन्होंने भगवान राम की भूमिका को पर्दे पर उतारा है. आइए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन से एक्टर शामिल हैं.
अरुण गोविल
अरुण उन अभिनेताओं में हैं, जिन्होंने भगवान राम के किरदार को पर्दे पर जीवंत किया था. रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ में उन्होंने भगवान का किरदार निभाया था. बता दें कि फिल्म ‘रामायण’ में अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं.

प्रभास
सुपरस्टार प्रभास फिल्म ‘आदिपुरुष’ में भगवान राम की भूमिका निभा चुके हैं. हालांकि, फैंस को उनका लुक कुछ खास पसंद नहीं आया और फिल्म की भी खूब आलोचना हुई. साल 2023 में आई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. इस फिल्म में कृति सैनन ने माता सीता और सैफ अली खान ने रावण का रोल निभाया था.

गुरमीत चौधरी
गुरमीत चौधरी ने साल 2009 में आए धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाया था. गुरमीत के साथ धारावाहिक में सीता का किरदार देबिना बनर्जी ने निभाया था, जो अब उनकी पत्नी हैं. दोनों की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया था.

एनटी रामा राव
साउथ के बेहतरीन अभिनेता एनटी रामाराव को साल 1958 की तमिल फिल्म ‘संपूर्ण रामायणम’ में भगवान राम के रूप में देखा गया था. उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था.
जूनियर एनटीआर
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी अपने दादा एनटी रामा राव की तरह भगवान राम की भूमिका निभा चुके हैं. उन्होंने 1997 की आई फिल्म ‘बाला रामायणम’ में भगवान राम का किरदार निभाया था. इस फिल्म को बेस्ट बाल फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था.
जितेंद्र
अभिनेता जितेंद्र ने 1997 में आई फिल्म ‘लव कुश’ में भगवान राम का किरदार निभाया था. फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी. फिल्म में माता सीता की भूमिका एक्ट्रेस जयाप्रदा ने निभाई थी.