संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे ‘गंभीर’ सवाल

4b58bf0c9935a2a0081f42c694cdc40617851563873851364 original


टीम इंडिया ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की. इस सीरीज में भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा बिल्कुल फ्लॉप रहे. उन्होंने 3 मैचों में क्रमश: 01, 08 और 02 रन बनाए. अभिषेक के फ्लॉप शो के बाद भारतीय खिलाड़ी हनुमा विहारी ने सवाल किया कि आखिर फ्लॉप होने के बाद भी उन्हें क्यों बैक किया जा रहा है? जबकि संजू सैमसन के लिए अलग मानक अपनाए गए थे. 

हनुमा का मानना है 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले संजू कुछ ही मैचों में फ्लॉप हुए थे और उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था. दूसरी तरफ, अभिषेक के फ्लॉप होने पर उनका समर्थन किया जा रहा है. 

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “वर्ल्ड कप से पहले संजू ने 5 मैचों में अच्छा परफॉर्म नहीं किया था और प्लेइंग 11 में उनकी जगह चली गई थी. बाद में उन्होंने वापसी की और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने. उसी टूर्नामेंट में अभिषेक ने कितने रन बनाए?”

यूके दौरे पर अभिषेक के प्रदर्शन पर बात करते हुए हनुमा विहारी ने कहा, “यूके सीरीज में एक फिफ्टी के अलावा, अभिषेक ने कोई स्कोर नहीं किया था. यहां तक 20 और 30 रन भी नहीं बनाए. पिछले 6 मैचों में सिर्फ एक फिफ्टी. अगर आप वर्ल्ड कप को जोड़ते हैं, तो पिछले 18 मैचों में 3 अर्धशतक हैं.”

भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि वर्ल्ड कप में लगातार 3 फिफ्टी लगाने के बाद भी संजू को युवा वैभव सूर्यवंशी के लिए प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया. टीम की पॉलिसी पर सवाल खड़ा करते हुए हनुमा ने कहा, “संजू ने वर्ल्ड कप में कितने मैच खेले? तीन. तीनों ही मैचों में फिफ्टी लगाई. अभिषेक का 5 मैचों में हाई स्कोर 16 रन है. कोई इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहा है? जब संजू पर बात आती है, तो उन्हें लगातार रन नहीं बनाने वाला कह दिया जाता है. ठीक है. लेकिन वह अपने दिन पर हाई प्रेशर वाले मैच जिता सकते हैं.”

 

यह भी पढ़ें: 9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *