जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

52677cf9f025791408d74b5991a273051787403914250940 original


Dubai Toyota Building News: दुबई की जब-जब बात होती है तो आंखों के सामने बड़ी बड़ी गगनचुंबी इमारतों की तस्वीर नजर आती है. ये शहर संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है. आज इस शहर की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि यहां मौजूद मशहूर टोयोटा बिल्डिंग को अब गिराया जा रहा है. 

इंटरनेट पर अकसर दुबई शहर बसने के दौरान की एक पुरानी तस्वीर वायरल होती है. इस तस्वीर की खास बात यह है कि उस वक्त बनी सभी इमारतों में सबसे ऊंची टोयटा बिल्डिंग दिखती है और उसपर लाल रंग से लिखा हुआ होता है TOYOTA. दरअसल जब दुबई में कुछ नहीं था, मतलब ऊंची ऊंची इमारते और बड़ी बड़ी कंपनियां नहीं थी, ये बिल्डिंग तब बनाई गई थी. अब इस मशहूर इमारत का अंत होने वाला है. 

खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टोयटा बिल्डिंग में 15 मंजिल है. इस बिल्डिंग को साल 1974 में बनाया गया था, जिसे नासिर रशीद लूताह बिल्डिंग के नाम से भी जाना जाता है. दुबई की शेख ज़ायद रोड के पास मौजूद इस बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- बस 2 और दिन… मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC

क्यों खाली कराई जा रही है बिल्डिंग?

बता दें कि दुबई म्युनिसिपैलिटी गैर कानूनी तरीके से बांटे गए कई अपार्टमेंट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, क्योंकि इनसे सुरक्षा का बड़ा खतरा हो सकता है. म्युनिसिपैलिटी के अधिकारियों ने ऐसे अपार्टमेंट्स में बहुत ज़्यादा भीड़ होने पर चिंता जताई थी. म्युनिसिपैलिटी का मानना है कि ऐसी पुरानी इमारतों में अब आग लगने का खतरा बढ़ सकता है और इमरजेंसी के वक्त लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो सकता है.

बिल्डिंग के रियल एस्टेट डिपार्टमेंट का कहना है कि इस टोयोटा बिल्डिंग के कुछ अपार्टमेंट्स को कई कमरों में बांट दिया गया था और एक यूनिट में 15 लोग तक रह रहे थे. अब इन सभी लोगों का आशियाना छिन गया है. इन लोगों को प्रशासन ने अब कहीं ओर शिफ्ट होने को कहा है. 

गौरतलब है कि साल 1974 में जब ये बिल्डिंग बनाई गई, तब यह दुबई की शुरुआती रिहायशी ऊंची इमारतों में से एक थी. इस बिल्डिंग की ऊंचाई करीब 65 मीटर है. साल 1981 में जब इस बिल्डिंग के टॉप पर टोयोटा का एक बड़ा लाल साइन लगाया गया तो यह नासिर राशिद लूताह बिल्डिंग की जगह टोयोटा बिल्डिंग के नाम से मशहूर हो गई.

यह भी पढ़ें- महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट

फेमस लैंडमार्क बन गई थी ये बिल्डिंग

दिलचस्प बात यह है कि साल 2018 में टोयटा एड का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद इसे हटा दिया गय था, लेकिन इस लैंडमार्क से जुड़ी यादों और लगाव को देखते हुए जून 2022 में इसे फिर से लगा दिया गया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *