दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी

455bab33142b54ee1e569cc0c475fb6217913472161581094 original


दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली जिला एवं सत्र न्यायालय और परिवार न्यायालयों में विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 641 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. इनमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पद शामिल है डीएसएसएसबी ने यह भर्ती विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत निकाली है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानी 6 अक्टूबर से शुरू हो गई है. वहीं योग्य उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती में जिला एवं सत्र न्यायालय और परिवार न्यायालय के लिए अलग-अलग पद शामिल है. इनमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 27 पद, पर्सनल असिस्टेंट के जिला एवं सत्र न्यायालय में 189 पद और परिवार न्यायालय में 17, यानी कुल 206 पद है. वहीं जूनियर ज्यूडिशल असिस्टेंट के 151 पद जिला एवं सत्र न्यायालय और 23 पद परिवार न्यायालय में है. इसी तरह प्रोसेस सर्वर के 91 पद जिला एवं सत्र न्यायालय और एक पद परिवार न्यायालय में है. चपरासी, ऑर्डरली और डाक चपरासी के जिला एवं सत्र न्यायालय में 139 और परिवार न्यायालय में 3 पद है. 

इन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका 

DSSSB की भर्ती में योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है. सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशल असिस्टेंट के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है. सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए 110 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड और 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड चाहिए. पर्सनल असिस्टेंट के लिए 100 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड, 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग और कंप्यूटर का नॉलेज जरूरी है. वहीं जूनियर ज्यूडिशल असिस्टेंट के लिए कंप्यूटर पर कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग मांगी गई है. प्रोसेस सर्वर के लिए 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ वैध एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है. वहीं चपरासी, ऑर्डरली और डार्क चपरासी के पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. 

आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए सामान्य आयु सीमा 18 से 27 वर्ष रखी गई है. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी. एससी- एसटी उम्मीदवारों को इसमें 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट दी जाएगी. वहीं पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिकों को भी नियमों के अनुसार छूट देने का प्रावधान है. 

ये भी पढ़ें-इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

पदों के अनुसार होगी चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग होगी. सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के लिए टियर-1 एमसीक्यू परीक्षा, टियर-2 डिस्क्रिप्टिव परीक्षा, शॉर्ट एंड और टाइपिंग स्किल टेस्ट के बाद इंटरव्यू होगा जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के लिए एमसीक्यू और डिस्क्रिप्टिव परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू होगा. प्रोसेस सर्वर के लिए लिखित परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट और इंटरव्यू होगा. वहीं चपरासी के लिए लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू होगा.

ऐसे करें आवेदन 

  • इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार DSSSB के ऑफिशियल पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाएं. 
  • इसके बाद पोर्टल पर न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • अब अपनी आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • अब फोटो और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें. 

ये भी पढ़ें-JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *