साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास

82558d865ed146181c2d3ce38af3a0c31791626004893143 original


डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्टस में ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. पहले टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक मैट रेनशॉ 218 गेंद में 10 चौकों के साथ 102 रनों पर नाबाद हैं. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 277 रन है. 

रेनशॉ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 124 रनों पर 6 विकेट था, वहां से शतक बनाना और टीम को 300 के करीब ले जाना दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने कोई आसान काम नहीं था. हालांकि, रेनशॉ डटे रहे और कप्तान पैट कमिंस के साथ सातवें विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की. कमिंस 98 गेंद में 6 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए.

टेस्ट क्रिकेट में साढ़े 9 साल बाद रेनशॉ ने जड़ा शतक

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ का यह शतक ऐतिहासिक है. टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्ले से शतक साढ़े 9 साल बाद आया है. हालांकि, वह लंबे समय तक टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं रहे थे. करीब 9 साल बाद उनकी टेस्ट टीम में वापसी हुई थी. 

12 साल बाद किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने जड़ा शतक

मैच रेनशॉ का यह शतक कई मायनों में बेहद खास है. दरअसल, दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 12 साल बाद शतक ठोका है. इससे पहले 2014 में किंग्समीड में किसी ऑस्ट्रेलियाई ने शतक जड़ा था.

यह भी पढ़ें- 

‘जहां तक मुझे पता…’, दिल्ली प्रोटेस्ट के समर्थन में पूर्व भारतीय क्रिकेटर! जानें क्या कहा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *