WTC Scenarios for India: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया? जानिए पूरा समीकरण

a57fd4807db2f6646aa506eb69b7f2db17954334474951212 original


भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में 6 मैच और खेलने हैं. सभी  मैच जीते तो भी WTC 2027 फाइनल में पहुंचने की कोई गारंटी नहीं है. ये राह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रा होने के बाद मुश्किल हो गई है. दूसरे टेस्ट के बाद भारत को घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेलने हैं. हालांकि फाइनल की उम्मीद खत्म नहीं हुई है, जानिए शुभमन गिल एंड टीम का फाइनल में पहुंचने का समीकरण.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत जीत सकता था, तब स्थिति अच्छी होती. आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट लेने थे, लेकिन सिर्फ 3 ही विकेट ले पाए. भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में अच्छा किया, जिन्होंने पहली पारी में 720 रन बनाकर 352 रनों की लीड ली थी. इस ड्रा से न्यूजीलैंड को भी नुकसान हुआ है, जो WTC 2025-27 अंक तालिका में दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गई है. भारत चौथे नंबर पर बरकरार है, लेकिन पीसीटी कम हो गया है.

WTC 2027 फाइनल के लिए टीम इंडिया का समीकरण

भारतीय टीम अब बचे हुए सभी 6 मैच जीतती है तो उनका प्रतिशत 66.67 हो जाएगा, तब भी भारत की फाइनल में जगह पक्की नहीं होगी. ऑस्ट्रेलिया से 5-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से ऊपर आ जाएगी, लेकिन तब भी चाहिए होगा कि न्यूजीलैंड या दक्षिण अफ्रीका में से कोई एक टॉप-2 में न रहे.

अगर न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीत जाता है तब भारत को चाहिए होगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-4 से हार जाए. तब भारत दोनों टीमों से ऊपर रहेगी. अगर टीम इंडिया 4-0 या 4-1 से जीतती है तो अन्य मैचों पर निर्भर रहना होगा. लेकिन अगर इससे कम यानी 3-0 से सीरीज जीतती है तो फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी.

भारतीय टीम अगर न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में हरा देती है और ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड को 4-0 से क्लीन स्वीप कर देता है, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5-0 या 4-0 से जीत भारत के लिए टॉप-2 में जगह पक्की कर देगी. अगर भारत 4-1 से जीतता है, तो इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया (63.64) भारत (61.11) से आगे होगा.

यह भी पढ़ें- 13 साल की उम्र में घर से भाग गए थे जमशेद आलम, T20 डेब्यू में लगातार 4 विकेट से मचाया तहलका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *