- घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें आज भी स्थिर रहीं.
- उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को ₹300 सब्सिडी मिलती रहेगी.
- कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें स्थिर, पर उतार-चढ़ाव जारी.
- मंत्री पुरी ने वैश्विक उतार-चढ़ाव से उपभोक्ताओं को सुरक्षित बताया.
हर दिन की तरह आज भी सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने गैस सिलेंडर के नए रेट जारी किए हैं. आज मंगलवार को भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडरकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम जून 2026 से स्थिर बने हुए हैं.
वहीं, उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी मिलना जारी है. इसी क्रम में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 1 नवंबर को हुई बढ़ोतरी के बाद स्थिर हैं. हालांकि, इसकी कीमतों में लगातार जारी उतार-चढ़ाव ने कारोबारियों को परेशान कर रखा है. चूंकि भारत में अधिकतर लोग खाना पकाने के लिए एलपीजी पर निर्भर हैं इसलिए इसकी कीमतों में घट-बढ़ का असर बजट पर पड़ता है.
आज कितनी है गैस सिलेंडर की कीमतें?
आज दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 942.00 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,820.00 रुपये है. मुंबई में कीमत घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 941.50 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 2,775.00 रुपये है. इसी तरह से कोलकाता में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत क्रमश: 968.00 रुपये और 2,971.00 रुपये है. चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 957.50 रुपये और कमर्शियल गैस का रेट 2,994.50 रुपये है.
शहरवार चेक करें रेट
| शहर | घरेलू सिलेंडर की कीमत | कमर्शियल सिलेंडर की कीमत |
| दिल्ली | 939.50 रुपये | 2,820.00 रुपये |
| नोएडा | 939.50 रुपये | 2,757.50 रुपये |
| मुंबई | 941.50 रुपये | 2,774.50 रुपये |
| शिमला | 985.50 रुपये | 2,938.00 रुपये |
| पटना | 1,031.50 रुपये | 3,110.50 रुपये |
| बेंगलुरु | 944.50 रुपये | 2,774.00 रुपये |
| भुवनेश्वर | 968.00 रुपये | 3,004.00 रुपये |
| रायपुर | 1,013.00 रुपये | 3,037.50 रुपये |
| लखनऊ | 979.50 रुपये | 2,932.50 रुपये |
सरकार की नीतियों से आम आदमी को राहत
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों ने भारतीय उपभोक्ताओं को वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों में आए उतार-चढ़ाव के असर से बचाया है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंतर्राष्ट्रीय संकटों के बावजूद, देश में खुदरा कीमतें काफी हद तक स्थिर रहीं.
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने नवंबर 2021, मई 2022 और 10 मार्च 2026 को एक्साइज ड्यूटी में तीन बार कटौती की. इससे भारत में ईंधन की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी को लगभग सात प्रतिशत तक सीमित रखा जा सका, जबकि वैश्विक स्तर पर इनमें 50 से 70 प्रतिशत तक का उछाल आ चुका है.
हालांकि, उन्होंने सरकारी तेल कंपनियों – भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि जब कच्चे तेल की कीमतें 60-65 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं, तब इन कंपनियों ने भारी नुकसान खुद सह लिया.
ये भी पढ़ें:
1 लाख रुपये हो जाएगी बेसिक पे, 8वें वेतन आयोग में 4 फिटमेंट फैक्टर की मांग