गांव की छोरियों को फैशन डिजाइनर बना रहा M3M फाउंडेशन, बदल रही तस्वीर

fa6b00af0453adeb938a5d9c5d2757a417955189898981169 original


भारत के गांवों की तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है. गली-गली शिक्षा के साधन पहुंच रहे हैं तो रोजगार खुद दरवाजों पर दस्तक दे रहा है. इस उभरते भारत की रफ्तार में कंधा से कंधा मिलाकर चल रहा है M3M फाउंडेशन. ग्रामीण भारत में रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए इस फाउंडेशन की ओर से थ्रेट्स ऑफ इंडिया (Threads of India) पहल की शुरुआत की गई, जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं को पारंपरिक भारतीय शिल्प से जोड़ा जा रहा है, जिससे गांवों में अजीविका के साधन उपलब्ध हो रहे हैं. साथ ही महिलाओं को फैशन डिजाइनिंग की ट्रेनिंग के साथ बुनाई व कढ़ाई की तकनीक भी सिखाई जा रही है. 

युवाओं को पारंपरिक शिल्प से जोड़ने की चुनौती

M3M फाउंडेशन की चेयरपर्सन और ट्रस्टी डॉ. पायल कनोडिया का मुताबिक, पारंपरिक भारतीय कपड़ा उद्योग और ग्रामीण भारत के सामने दो मुख्य चुनौतियां हैं. पहली यह कि युवा पारंपरिक कढ़ाई, बुनाई और शिल्प से दूर हो रहे हैं और दूसरा ग्रामीण भारत में महिलाओं के लिए प्रोफेशनल ट्रेनिंग और रोजगार के सीमित साधन हैं. उन्होंने बताया M3M फाउंडेशन इन दोनों चुनौतियों पर काम कर रहा है. हमारा मकसद युवाओं को पारंपरिक शिल्प से जोड़कर एक स्थानीय टेक्सटाइल कलेक्शन तैयार करना है और उनके हुनर को बाजार तक ले जाना है, जिससे रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे. 

युवा डिजाइनरों को पारंपरिक कारीगरों के साथ जोड़ेगा फाउंडेशन

डॉ. पायल कनोडिया ने बताया कि थ्रेट्स ऑफ इंडिया की शुरुआत युवा डिजाइनरों को पारंपरिक कारीगरों के साथ लाने के लिए की गई है. उन्होंने बताया कि यह विचार तब आया जब वह गांवों में युवा लड़कियों के साथ काम कर रही थीं. इस दौरान बहुत सी लड़कियों ने उनसे फैशन डिजाइनिंग सीखने की इच्छा जाहिर की थी. इसके अलावा गांव में टेक्सटाइल कारीगरों के साथ बातचीत में भी यह सामने आया कि नए लोग इस काम से जुड़ नहीं रहे हैं और कमाई भी कम है, जिससे कढ़ाई और बुनाई जैसा पारंपरिक काम खत्म होता जा रहा है. 

इसी के बाद उन्हें थ्रेट्स ऑफ इंडिया का विचार आया, जिसके बाद पर्ल एकेडमी की मदद से गांवों की महिलाओं को फैशन डिजाइनिंग की ट्रेनिंग दी गई. पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों के साथ मिलकर कलेक्शन तैयार किए गए, जिसका पहला कलेक्शन ‘दिल्ली टाइम्स फैशन वीक’ में पेश किया गया. उन्होंने बताया कि इसे विकसित करने में पूरे तीन साल लगे. 

गांव की महिलाओं की चल पड़ी अजीविका

M3M फाउंडेशन की थ्रेट्स ऑफ इंडिया पहल ने ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और अजीविका के रास्ते खोल दिए हैं. आंचल, नैंसी, योगिता और गीता जैसी कई महिलाएं इस पहल के जरिए आगे बढ़ रही हैं. नैंसी ने बताया कि उन्होंने फाउंडेशन के इस कार्यक्रम के तहत सिलाई और कढ़ाई की ट्रेनिंग ली और तरह-तरह के कपड़े बनाना सीखा और अब एक बुटीक खोलना चाहती हैं. इसी तरह, आंचल ने भी ट्रेनिंग की और IMPower एकेडमी से तीन महीने का कोर्स पूरा किया. इस दौरान उन्हें ड्राफ्टिंग, कटिंग, ड्रेस डिजाइनिंग, कढ़ाई जैसी चीजें सिखाई गईं. गीता ने भी फाउंडेशन की मदद से अपना एक बुटीक खोला है. 

ट्रेनिंग नहीं, रोजगार में भी मदद करेगा फाउंडेशन

M3M फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी और अध्यक्ष डॉ. ऐश्वर्या महाजन ने बताया कि ग्रुप को 12 पार्टनरशिप प्रपोजन मिले हैं. फाउंडेशन का प्लान इसमें शामिल होने वाली लड़कियों को न सिर्फ ट्रेनिंग देना,बल्कि बुटिक खोलने में भी मदद देने का है. बता दें, 2019 में स्थापित M3M फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, अजीविका और पर्यावरण से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहा है. 

डिस्क्लेमर: यह एक प्रायोजित लेख है. ABP नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड और ABP लाइव इस लेख की सामग्री और इसमें व्यक्त किए गए विचारों का किसी भी तरह से समर्थन नहीं करते हैं. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विवेक का इस्तेमाल करें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *