Delhi Liquor Policy: अब दिल्ली में ही मिलेगी महंगी ब्रांड की शराब, खुलेंगे बीयर वाले बार

636baa1f55894ac28d658aaca585738117955103794101216 original


अक्सर लोग शादी-पार्टी के दौरान शराब पीना पसंद करते हैं. वहीं कुछ लोगों के शौक तो महंगी ब्रांड की शराब पीने के होते हैं. ऐसे में अगर आप भी महंगी शराब पीने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है. दिल्ली में शराब खरीदने वालों को जल्द ही नई सुविधा देखने को मिल सकती है. 

दरअसल, अब दिल्ली में शराब के रिटेल स्टोरों में मंहगे और प्रीमियम ब्रांड के ज्यादा ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं. यानी जिन लोगों को महंगे ब्रांड की शराब पीना पसंद है तो आने वाले समय में उन्हें कई ऑप्शन मिल सकते हैं.

नई एक्साइज पॉलिसी लाने की तैयारी

बता दें कि दिल्ली सरकार अब महंगे और प्रीमियम ब्रांड के ज्यादा विकल्प उपलब्ध कराने के लिए नई एक्साइज पॉलिसी लाने की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक समिति ने नई नीति को लागू करने का रास्ता साफ कर दिया है.

शराब की कीमतें बढ़ेंगी?

बता दें कि शराब की दुकानों में महंगे ब्रांड और प्रीमियम के ऑप्शन बढ़ाने के साथ ही राजधानी में शराब की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार एक्साइज ड्यूटी यानी आबकारी चार्ज और रिटेल दुकानदारों के प्रॉफिट मार्जिन में इजाफा करने पर भी विचार कर रही है. 

नई नीति का उद्देश्य क्या है?

अगर बात करें उद्देश्य की तो नई नीति का मकसद राजधानी के शराब स्टोरों में प्रीमियम और महंगे ब्रांड की उपलब्धता को बढ़ाना है, ताकि जिन ग्राहकों को महंगे ब्रांड की शराब खरीदनी हो, तो उन्हें पहले की तुलना में ज्यादा ब्रांड देखने को मिले.

कब लागू होगी नई एक्साइज पॉलिसी?

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल दिल्ली सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी लागू करने की तारीख को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है. हां, लेकिन अब सरकार नई नीति के तहत राजधानी में महंगे ब्रांड की शराब की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दे रहा है. इसका मकसद यह भी है ताकि लोगों को महंगे ब्रांड खरीदने के लिए नोएडा, गुरुग्राम या गाजियाबाद जैसे शहरों का रुख न करना पड़े.

शराब दुकानें अब बनेंगी मॉल जैसी

रिपोर्ट के मुताबिक, नई नीति के तहत शराब की दुकानों को अब ज्यादा व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि जब कोई ग्राहक शराब खरीदने आए तो उसे पहले से बेहतर माहौल मिल सकें.

दुकानदार क्यों नहीं ज्यादा बेचते महंगे ब्रांड

बता दें कि फिलहाल कम रिटेल मार्जिन के कारण दुकानदार महंगे ब्रांड का स्टॉक रखने में कम दिलचस्पी दिखाते हैं. हां, लेकिन मार्जिन बढ़ने से दुकानदारों को प्रीमियम ब्रांड की शराब रखने के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है.

सोने में क्यों मिलाया जाता है रीनियम और इरिडियम, कैसे बढ़ता है गहनों का वजन?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *