इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ के बिक गए 1.13 लाख टिकट, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन

c00a006646f2cdc74daaa3233bc972901795591583268209 original


इमरान हाशमी की हाल ही में आवारापन 2 आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. वहीं अब एक्टर  ‘गनमास्टर G9’ के साथ बड़े पर्दे पर फिर से धमाल मचाने की तैयारी में हैं. इस मच अवेटेड फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है.  हालांकि अभी पूरी तरह से प्री-सेल्स शुरू होनी बाकी हैं.

दरअसल हाशमी की फिल्म और  ‘ये प्रेम मोल लिया’ के साथ ही ‘रामायण’ के बीच शोज को लेकर खींचतान चल रही है. हालांकि गुरुवार यानी आज पूरी स्थिति क्लियर हो जाएगी. इन सबके बीच चलिए यहां जान लेते हैं कि ‘गनमास्टर G9’ ने फिलहाल एडवांस बुकिंग में कितना कमा लिया है? 

‘गनमास्टर G9’की कैसी है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
‘गनमास्टर G9’ की रिलीज़ में दो दिन बचे हैं, और बुधवार सुबह 11 बजे तक इस फिल्म ने शुरुआती चार दिनों के लिए  पूरे भारत में 1.13 लाख एडवांस टिकटें (ब्लॉक सीटों को छोड़कर 53,627) बुक की हैं. हैं, जिनसे  इसने 2.38 करोड़ (ब्लॉक सीटों को छोड़कर 99.84 लाख) की कमाई की है.  इसमें से 10.79 लाख की बुकिंग सुबह 6बजे के कट-ऑफ समय के बाद हुई है. 

‘गनमास्टर G9’ की डे वाइज एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

  • ‘गनमास्टर G9’ ने 27 नवंबर यानी रिलीज के पहले दिन के लिए सबसे ज्यादा 36,085 टिकटों की प्री बुकिंग हुई है.इसी के साथ इसने ब्लॉक सीटों के साथ 80.07 लाख और बिना ब्लॉक सीटों के 38.99 लाख की कमाई कर ली है. 
  • वहीं 28 नवंबर यानी दूसरे दिन के लिए इसके अभी तक 32,819 टिकटों की प्री सेल हुई है. इसी के साथ इसने बिना ब्लॉक सीटों के 74.22 लाख की कमाई कर ली है. और ब्लॉक सीटों के 34.12 लाख की कमाई की है,
  • तीसरे दिन यानी 29 नवंबर के लिए इसके अभी तक 32,816 टिकटों की प्री बुकिंग हुई है. जिनसे इसने ब्लॉक सीटों के साथ 74.29 लाख और ब्लॉक सीटों के साथ 35.07 लाख की कमाई की है. 
  • वहीं चौथे दिन यानी 30 नवंबर के लिए इसके अभी तक 12 हजार 538 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है जिनसे इसने 12.83 लाख की कमाई कर ली है.

‘गनमास्टर G9’ का होगा ‘ये प्रेम मोल लिया’ से क्लैश
‘गनमास्टर G9’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और उसी दिन इसका मुकाबला ‘ये प्रेम मोल लिया’ से होगा. इसके अलावा, इसे ‘रामायण’ से भी कड़ी टक्कर मिलेगी, जो अगले हफ्ते भी बड़ी संख्या में स्क्रीन्स पर बनी रहेगी और दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखेगी. 

इस टफ कॉम्पिटिशन को देखते हुए, इमरान हाशमी की इस फिल्म के एडवांस बुकिंग  बहुत मायने रखेगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बिना एडवांस बुकिंग के आने वाले दर्शक (वॉक-इन ऑडियंस) फिल्म की ओपनिंग-डे कमाई को प्री-सेल्स के अनुमान से ऊपर ले जा पाते हैं, और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह कैसे बनाती है? 

फिल्म के बारे में 
‘गनमास्टर G9’ का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है. इसके साथ ही, दो दशकों के बाद आदित्य दत्त और इमरान हाशमी फिर से एक साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले, इन दोनों ने 2006 में ‘दिल दिया है’ फिल्म में साथ काम किया था. फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक सिंह और स्नेहल दीक्षित मेहरा भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसे दीपक मुकुट, हुनर ​​मुकुट और संगीता अहीर ने ‘सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट’ और ‘SRE स्टूडियोज’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. 

    



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *