क्या हार्दिक पांड्या ने गर्लफेंड माहिका संग रहने के लिए मुंबई में खरीदा करोड़ों का फ्लैट? जानें असल हकीकत

685dcd78b56bb6ddb1e52e3dc6f39abb17774703835581364 original


Hardik Pandya Buy Flat In Mumbai Fact Check: हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए बतौर कप्तान खेलते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी कप्तानी वाली मुंबई खस्ता हालत में दिख रही है. हार्दिक पांड्या भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं. इस खराब प्रदर्शन के बीच हार्दिक को लेकर चौंकाने वाला दावा किया गया, जिसमें बताया गया कि मुंबई के कप्तान ने गर्लफ्रेंड माहिका के साथ रहने के लिए मुंबई में एक लग्जरी फ्लैट खरीदा है. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पोस्ट में लिखा गया कि हार्दिक पांड्या ने लग्जरी फ्लैट खरीदा है. आगे लिखा गया कि हार्दिक ने कथित तौर पर मुंबई के वर्ली में 21.45 करोड़ रुपये का एक नया समुद्र के सामने वाला आलीशान फ्लैट खरीदा है. हार्दिक वहां अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहेंगे. 

हार्दिक के फ्लैट खरीदने की सच्चाई क्या है?

तो आपको बता दें कि हार्दिक के 21.45 करोड़ रुपये वाले फ्लैट खरीदने को लेकर किसी भी तरह का कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है. हार्दिक ने खुद भी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है. जब तक किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आ जाता है, तब तक कुछ भी कहना मुश्किल होगा. लिहाजा हमारी तरफ से तो फिलहाल इस दावे की कोई पुष्टि नहीं की जाती है. 

हार्दिक पांड्या की लव लाइफ 

हार्दिक इन दिनों मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. दोनों का रिश्ता पिछले साल चर्चा में आया था. अब अक्सर दोनों एक साथ स्पॉट किया जाता है. आईपीएल में भी माहिका को हार्दिक के साथ देखा जा रहा है. हार्दिक के इस रिश्त के बाद तमाम तरह के दावे हो चुके हैं, जिसमें करोड़ों का फ्लैट खरीदने वाला दावा भी शामिल है. 

आईपीएल 2026 सीजन में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन

हार्दिक ने अब तक इस सीजन में 6 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 6 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 19.40 की औसत और 140.57 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 97 रन बनाए हैं, जिसमें हाई स्कोर 40 रनों का रहा है. 

 

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के आरोपों से हिला श्रीलंका क्रिकेट! सरकार ने किया सीधा टेकओवर, जानें क्या है मामला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *