SRH के खिलाफ अलग रंग की ड्रेस पहने क्यों उतरी है गुजरात टाइटंस? क्या है इसके पीछे की वजह

f614068ff49d7b83cc65262cd670f8451778594528744975 original


IPL 2026 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच हुआ. टॉस के समय जब दोनों टीमों के कप्तान मैदान में उतरे तो गुजरात के कप्तान शुभमन गिल हल्के बैंगनी रंग की जर्सी पहनकर बाहर आए. समय समय पर राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू समेत अन्य टीम अलग-अलग जर्सी पहन कर मैदान में उतरती रही हैं, जिनके पीछे अलग-अलग कहानी होती है. अब यहां जान लीजिए आखिर गुजरात टीम द्वारा जर्सी का रंग बदलने का कारण क्या है.

गुजरात ने क्यों बदला जर्सी का रंग

दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पूर्व गुजरात टाइटंस द्वारा जारी प्रीव्यू में बताया गया था कि GT टीम के लिए कोई सामान्य मैच नहीं है, क्योंकि टीम “लैवेंडर’ रंग की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी. कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए गुजरात ने अपनी जर्सी का रंग बदला है. यह लगातार चौथा सीजन है, जब गुजरात ने कम से कम एक मैच इस रंग की जर्सी में खेला है.

लैवेंडर जर्सी में GT का रिकॉर्ड

2023 सीजन से गुजरात टाइटंस लैवेंडर जर्सी पहनकर खेलती आई है. 2023 में उसे सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत मिली थी, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उसके मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका था. वहीं 2025 में उसे लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार झेलनी पडी थी.

आईपीएल 2026 सीजन पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस प्लेऑफ के बहुत करीब है. SRH के खिलाफ मुकाबले से पूर्व उसने 11 मुकाबलों में 14 अंक हासिल कर लिए हैं. आमतौर पर 16 अंक को वह जादुई आंकड़ा माना जाता है, जिससे टीम प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेती है. इसका मतलब आज हैदराबाद पर जीत दर्ज करके गुजरात लगभग प्लेऑफ का टिकट कटा सकती है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 Playoffs Chances: चेन्नई-कोलकाता से लेकर RCB तक, किस टीम के प्लेऑफ में जाने के कितने प्रतिशत चांस?

IPL इतिहास में पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किस टीम के नाम? देखें टॉप-5 की लिस्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *