WTC फाइनल में जाने का क्या है नियम? जानें टीम इंडिया के कितने चांस

114ec5a7bbdfb968aa4521b39cf2ccc81795496008364975 original


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस रोमांचक बनी हुई है. दक्षिण अफ्रीका टॉप पर विराजमान है और बताया जा है कि उसकी फाइनल में जगह लगभग पक्की हो चुकी है. मगर टीम इंडिया के लिए फाइनल की राह बहुत मुश्किल लग रही है. बांग्लादेश, पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी कई टीम WTC फाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी हैं.

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और भारत की उम्मीद अभी भी बरकरार है. बता दें कि 2027 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 9 जून से इंग्लैंड के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा. इससे पहले फाइनलिस्ट टीमों पर मुहर लगे, उससे पहले जान लीजिए WTC फाइनल में जाने का नियम क्या है?

क्या है WTC फाइनल में जाने का नियम

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 9 टीम भाग लेती हैं. उनकी रैंकिंग पॉइंट्स के आधार पर नहीं बल्कि पॉइंट्स परसेंट के आधार पर होती है. WTC का एक चक्र दो साल तक चलता है, 2 साल के बाद टेबल में टॉप-2 में रहने वाली टीम फाइनल में जाती हैं. इन्हीं दो टीमों के बीच फाइनल खेला जाता है.

टेस्ट चैंपियनशिप की अंक प्रणाली बेहद जटिल दिखाई पड़ती है. एक टीम को एक टेस्ट जीतने पर अधिकतम 12 अंक मिलते हैं. मान लीजिए अगर एक टीम ने एक टेस्ट मैच जीतकर सभी 12 अंक बटोर लिए, तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत 100 होगा. वही टीम दूसरा मैच हार जाती है, तो उसे 0 अंक मिलेंगे. इस तरह उसके 2 मैचों में 12 अंक होंगे, लेकिन वह अधिकतम 24 पॉइंट्स हासिल कर सकती थी, जिसमें वह नाकाम रही. इसलिए 2 मैचों में 24 में से 12 अंक हासिल करने के बाद उसका पॉइंट्स प्रतिशत 50 का होगा.

टीम इंडिया के कितने चांस?

भारत का पॉइंट्स प्रतिशत अभी 50 है और वह टेबल में दक्षिण अफ्रीका (75.00), ऑस्ट्रेलिया (69.23) और न्यूजीलैंड (66.67) के बाद चौथे स्थान पर है. WTC 2025-27 चक्र में टीम इंडिया के 6 मुकाबले बचे हैं. भारतीय टीम अब अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट और फिर ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में 5-0 से हरा देती है तो उसका पीसीटी 66.67 पर चला जाएगा. उसके बाद भी भारत को फाइनल में जाने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा.

यह भी पढ़ें:

गिल ने साथी खिलाड़ी को डांटा, तो अजिंक्य रहाणे ने कप्तान को पढ़ा दिया पाठ; जानें क्या कहा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *