गिल ने साथी खिलाड़ी को डांटा, तो अजिंक्य रहाणे ने कप्तान को पढ़ा दिया पाठ; जानें क्या कहा

fd401842c2ef67ac6278387eba6b3cde1795492501752975 original


भारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. इस मुकाबले में एक ऐसा क्षण आया जब कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज आकाशदीप को डांटने लगे. उसी बात को लेकर अजिंक्य रहाणे ने शुभमन गिल को तीखा संदेश भेजा है. यह मामला एक रन आउट के चांस से जुड़ा है, जब आकाशदीप रन आउट के मौके को भुना नहीं पाए थे.

दरअसल वेलिंगटन टेस्ट मैच के पांचवें दिन डेरिल मिचेल और टॉम ब्लंडेल बैटिंग कर रहे थे. 71वें ओवर की पहली गेंद पर मिचेल ने मिड-ऑन की तरफ गेंद को धकेला. मिचेल आधी पिच तक पहुंच गए थे, लेकिन नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े टॉम ब्लंडेल ने वापस भेज दिया था. टीम इंडिया के पास रन आउट का बढ़िया चांस था, लेकिन आकाशदीप गेंद को ठीक से पकड़ ही नहीं पाए.

कप्तान गिल को रन आउट चांस मिस होने पर गुस्सा आया, जिसके बाद वह आकाशदीप को डांटते नजर आए. मिचेल का वह विकेट उस मौके पर महत्वपूर्ण साबित हो सकता था. मिचेल अंत तक डटे रहे और उन्होंने अकेले ही 186 गेंद खेलीं जो 31 ओवर के बराबर है. मिचेल उस समय रन आउट हो गए होते तो शायद मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था.

अजिंक्य रहाणे का तीखा बयान

शुभमन गिल को लताड़ते हुए अजिंक्य रहाणे ने कहा, “गेंद को देखने के बजाय आपका ध्यान वहां जाता है, जहां आपको गेंद फेंकनी है. अक्सर ऐसी गलतियां हो जाती हैं लेकिन मुझे लगता है कि उसके बाद फील्डर को टीम मेंबर्स का साथ मिलना सबसे जरूरी होता है. आकाशदीप को उस सपोर्ट की जरूरत थी. क्योंकि गेंदबाज ही आपको विकेट लेकर देते हैं.”

कप्तान गिल को पाठ पढ़ाते हुए अजिंक्य रहाणे ने कहा कि छोटी-छोटी चीजें बहुत मायने रखती हैं, इसलिए साथियों का सपोर्ट बहुत जरूरी होता है.

चांस मिस होने पर टीम इंडिया को नुकसान

डेरिल मिचेल को रन आउट करने का चांस मिस करने पर टीम इंडिया को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा. मिचेल ही वह मुख्य बल्लेबाज रहे, जिन्होंने भारतीय गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेलने का काम किया और मजबूत डिफेंस दिखाते हुए 186 गेंद में 49 रनों की मैच बचाने वाली पारी खेली.

यह भी पढ़ें:

दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ न्यूजीलैंड का मेन गेंदबाज, 27 नवंबर से शुरू होगा मुकाबला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *