न Indane और न HP, कोई नहीं दे रहा नया गैस कनेक्शन, अब क्या बच रहा ऑप्शन?

aeec990f5460a134a8f2af8c98bdd31617915325507111379 original


अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए साल 2026 की पहली तिमाही में ही तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने बड़ा फैसला लेते हुए LPG गैस सिलेंडर के नए कनेक्शन पर रोक लगा दी. दोनों देशों में जंग शुरू हुए  लगभग 7 महीने बीत चुके हैं, लेकिन होर्मुज (Strait of Hormuz) के जरिए एनर्जी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता अभी बरकरार है.

आलम यह है कि देश में बड़ी संख्या में लोग अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के लिए अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे मेंअब सवाल यह आता है कि नए LPG कनेक्शन के लिए फिर से कब अप्लाई किया जा सकेगा? इस बीच खाना पकाने के लिए किचन में और कौन-कौन से ऑप्शन बच रहे हैं.

देश में बढ़ रहा LPG का प्रोडक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे कई राज्यों में मार्च 2026 से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के लिए नए LPG कनेक्शन लेने पर रोक लगा दी गई है. फरवरी के आखिर में पश्चिम एशिया में शुरू हुई जंग के चलते तेल और गैस की ग्लोबल सप्लाई पर बहुत बुरा असर पड़ा है. दुनिया का 20% एनर्जी ट्रांसपोर्टेशन इसी शिपिंग रूट के जरिए होता है.

हालांकि, इस बीच राहत की बात यह है कि देश में एलपीजी के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. पिछले महीने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय रिफाइनर LPG का प्रोडक्शन बढ़ा रहे हैं. यह प्रोडक्शन औसतन 44,000 टन रोजाना तक पहुंच गया है, जो अगस्त के औसत प्रोडक्शन से लगभग 20% ज्यादा है.

अब से शुरू होगा नया कनेक्शन? 

बहरहाल, लोग फिलहाल नए LPG कनेक्शन के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, इसे लेकर अभी तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन आपके पास अभी भी कुछ ऐसे विकल्प बचे हैं, जिनसे आप बड़े ही आराम से खाना पका सकते हैं. इनमें 5 Kg और 10 Kg के LPG सिलेंडर और PNG शामिल हैं.

5 किलो का छोटू सिलेंडर

5 किलो वाला’छोटू’ कुकिंग गैस सिलेंडर बाजार में आपको आसानी से मिल जाएंगे. इंडेन छोटू, भारत गैस मिनी या HP गैस अप्पू के नाम से आप इसे किसी भी LPG डिस्ट्रीब्यूटर से खरीद सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, डिपॉजिट जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती. न ही एड्रेस प्रूफ या लंबे एप्लीकेशन प्रॉसेस को पूरा करने का कोई झंझट है. सबसे बड़ बात है कि 5 किलो वाले फ्री-ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर को साल में जितनी बार चाहें रिफिल करवाया जा सकता है और रिफिल करवाने में 10 मिनट से भी कम समय लग सकता है. 

10 किलो वाला सिलेंडर

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने स्विगी इंस्टामार्ट जैसे क्विक-सर्विस प्लेटफॉर्म के जरिए 10 किलो वाले गैस सिलेंडर को भी बढ़ावा दिया है. इंडियन ऑयल ने ‘Indane XTRALITE’को लॉन्च किया है, जो पारंपरिक लोहे के सिलेंडरों के मुकाबले 50% तक हल्का है. इसकी बॉडी ट्रांसपरेंट होती है क्योंकि ये फाइबरग्लास कंपोजिट मटेरियल (HDPE) से बने होते हैं.  IndianOil के इस 10 किलो कंपोजिट सिलेंडर के नए कनेक्शन की शुरुआती कीमत 4,853 रुपये है और रीफिलिंग में 1,667 रुपये का खर्च आएगा. 

PNG

किचन में खाना पकाने का एक और बढ़िया ऑप्शन पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) है, जिसे आजकल सरकार की तरफ से खूब बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके लिए अप्लाई करना भी आसान है. आप Indian Oil, HPCL और BPCL की वेबसाइट पर जाकर नए PNG कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आप LPG से PNG पर भी बड़े आसानी से स्विच कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको अपने डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करना होगा. 

ये भी पढ़ें:

ग्रीन कार्ड बैन के बाद Microsoft ने दी सफाई, भारतीय-विदेशी कर्मचारियों पर क्या कहा? 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *