बॉलीवुड में कई ऐसी लव स्टोरीज रही हैं, जिनकी चर्चा सालों बाद भी होती है. खासकर 90 के दशक में कई सितारों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी से लेकर माधुरी दीक्षित और संजय दत्त तक, कई जोड़ियों के रिश्ते उस दौर में चर्चा का विषय बने रहे.
इनमें अजय देवगन और करिश्मा कपूर का नाम भी शामिल है. अब एक दिग्गज डायरेक्टर ने लॉरेंस डिसूजा इन चर्चित रिश्तों को लेकर बात की है.
मिथुन चक्रवर्ती के प्यार में थी श्रीदेवी
बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर लॉरेंस डिसूजा ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के रिश्ते पर बात की है. उन्होंने कहा कि फिल्म ‘गैर कानूनी’ के दौरान दोनों का अफेयर चल रहा था. हालांकि तब मिथुन चक्रवर्ती शादीशुदा थे.
डायरेक्टर ने कहा, ‘सेट पर हर 15 मिनट में मिथुन का फोन आता था और श्रीदेवी बार-बार फोन उठाने के लिए भागती थीं. फिर 10-15 मिनट बाद आती थी शॉट देती थीं और फिर फोन उठाने चली जाती थीं.’ उन्होंने ये भी कहा कि मिथुन सेट पर भी आते थे. उनका खुला अफेयर चल रहा था.

शूट ओवर होने के बाद भी करिश्मा का इंतजार करते थे अजय देवगन
अजय देवगन और करिश्मा कपूर 90 के दशक की सबसे चर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक थे. दोनों ने ‘जिगर’ (1992), ‘संग्राम’ (1993) और ‘सुहाग’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया. इसके बाद उनके अफेयर और की अफवाहें भी उड़ीं थी.
वहीं लॉरेंस डिसूजा ने ‘संग्राम’ के सेट का किस्सा सुनाते हुए कहा, उन्होंने कहा, ”संग्राम की शूटिंग के दौरान अजय देवगन सेट पर आकर बैठते थे. पैक-अप के बाद भी वो करिश्मा के लिए बैठे रहते थे.’

संजय दत्त-माधुरी के रिश्ते पर क्या बोले डायरेक्टर?
वहीं, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का रिश्ता भी काफी चर्चा में रहा. दोनों ने लॉरेंस डिसूजा की फिल्म ‘साजन’ में एक साथ काम किया था. फिल्म के सेट का किस्सा बताते हुए उन्होंने कहा, ‘संजय दत्त सेट पर माधुरी के क्लोज-अप शॉट देखने आते थे’.
