सेंट स्टीफंस कॉलेज को मिली पहली महिला प्रिंसिपल, 145 साल में बना इतिहास

c832f02cdde2d5a1b76132e132a4dd3017785821280721294 original


दिल्ली विश्वविद्यालय के मशहूर सेंट स्टीफंस कॉलेज ने इतिहास रच दिया है. कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर सुसान एलियास को नया प्रिंसिपल नियुक्त किया है. वह कॉलेज की पहली महिला प्रिंसिपल होंगी और 1 जून 2026 से अपना कार्यभार संभालेंगी. यह फैसला कॉलेज के 145 साल के इतिहास में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

पहली महिला प्रिंसिपल बनीं प्रोफेसर सुसान एलियास

सेंट स्टीफंस कॉलेज द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रोफेसर सुसान एलियास कॉलेज की 14वीं प्रिंसिपल के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी. इसके साथ ही वह संस्थान के इतिहास में इस पद तक पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं.कॉलेज की सुप्रीम काउंसिल ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है. इस घोषणा पर कॉलेज के चेयरमैन और दिल्ली के बिशप राइट रेवड डॉ. पॉल स्वरूप के हस्ताक्षर हैं.

लंबे समय से खाली था प्रिंसिपल का पद

जानकारी के मुताबिक, कॉलेज में प्रिंसिपल का पद काफी समय से खाली चल रहा था. नियुक्ति प्रक्रिया और प्रशासनिक कारणों की वजह से नए प्रिंसिपल के चयन में देरी हुई. अब नई नियुक्ति के बाद कॉलेज को स्थायी नेतृत्व मिल गया है.

ये भी पढ़ें-दोबारा परीक्षा देने वालों को क्या फिर मिलेंगे एडमिट कार्ड, फोटो-सिग्नेचर के लिए क्या होंगे नियम?

शिक्षा और रिसर्च क्षेत्र में लंबा अनुभव

प्रोफेसर सुसान एलियास शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव रखती हैं. उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है.
हाल ही में वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में प्रो वाइस चांसलर रिसर्च के पद पर कार्यरत थीं.इससे पहले उन्होंने हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी में डायरेक्टर रिसर्च के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई.इसके अलावा उन्होंने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर, डीन और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की प्रमुख सहित कई अहम पदों पर सेवाएं दी हैं.

1881 में हुई थी कॉलेज की स्थापना

सेंट स्टीफंस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1881 में हुई थी. यह दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित कॉलेजों में शामिल है. देश के कई प्रसिद्ध नेता, अधिकारी और शिक्षाविद इस संस्थान से पढ़ाई कर चुके हैं.प्रोफेसर सुसान एलियास की नियुक्ति को कॉलेज के लिए एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें – NEET Paper Leak: नीट एग्जाम में कब-कब हो चुका पेपर लीक? जानें हर बार की पूरी जानकारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *