1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे

c47a31c20cc9fde5567a1a9f8858e05417874861451471241 original


अगर आप मिठाई, बेकरी, बिस्किट, कन्फेक्शनरी या सॉफ्ट ड्रिंक के कारोबार से जुड़े हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. त्योहारों से पहले चीनी की जमाखोरी और बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब ज्यादा मात्रा में चीनी इस्तेमाल करने वाले बड़े कारोबारियों को अपने स्टॉक पर तय सीमा से ज्यादा चीनी जमा करके रखना मुश्किल हो सकता है. नए नियम के तहत तय सीमा से ज्यादा चीनी जमा करके रखने पर कार्रवाई हो सकती है.

दरअसल, अगस्त से नवंबर के बीच गणेश चतुर्थी, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों के कारण चीनी की मांग काफी तेजी से बढ़ जाती है. इसी दौरान अक्सर कई कारोबारी पहले से बड़ी मात्रा में चीनी खरीदकर स्टॉक कर लेते हैं. सरकार ने इसी को देखते हुए बड़े खरीदारों के लिए स्टॉक की अवधि घटाकर अब 15 दिन कर दी है.

कितनी चीनी का स्टॉक रख सकेंगे करोबारी?

नए आदेश के मुताबिक, यह नियम 1 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा. हालांकि, यह नियम उन कारोबारियों या संस्थानों पर लागू होगा, जिनकी हर महीने चीनी की खपत 10 मीट्रिक टन यानी 100 क्विंटल से ज्यादा है. ऐसे खरीदार अपनी 15 दिनों की जरूरत से ज्यादा चीनी स्टॉक में नहीं रख सकेंगे.

अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट

किन कारोबारियों पर लागू होगा नियम?

  • बड़े हलवाई और मिठाई विक्रेता
  • बेकरी और कन्फेक्शनरी यूनिट
  • सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली कंपनियां
  • फूड प्रोसेसिंग कंपनियां
  • अन्य बड़े थोक उपभोक्ता

क्या है असल वजह?

दरअसल, सरकार ने इससे पहले कारोबारियों के लिए चीनी का स्टॉक रखने की तय सीमा 30 दिन रखी थी. लेकिन कीमतों में तेजी जारी रहने के बाद अब इस तय सीमा को और कम करके 15 दिन कर दिया गया है. क्योंकि त्योहारी सीजन में चीनी की मांग अचानक बढ़ जाती है और इस दौरान बिस्किट, मिठाई और कन्फेक्शनरी बनाने वाली कंपनियां पहले से स्टॉक तैयार करती हैं.

सरकार कैसे करेगी स्टॉक की निगरानी?

सरकार यह पता लगाने के लिए खरीदारों की चीनी खरीद और खपत से जुड़े आंकड़ों का मिलान करेगी. इसके लिए चीनी मिलों की बड़े खरीदारों की हुई बिक्री और कारोबारियों के GST रिटर्न में दर्ज जानकारी का इस्तेमाल किया जाएगा.

  • चीनी से जुड़े HSN कोड की जानकारी चेक की जाएगी.
  • चीनी मिलों से हुई बिक्री का रिकॉर्ड भी चेक किया जाएगा.
  • खरीदार ने कितनी चीनी खरीदी और उसकी खपत कितनी है, इसका पता भी लगाया जाएगा.
  • इसी डेटा के आधार पर सरकार जरूरत से ज्यादा स्टॉक रखने वाले कारोबारियों पर नजर रखेगी.

YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *