विराट कोहली असली रिकॉर्ड्स के बादशाह हैं, यह उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 211वीं फिफ्टी लगाई है. मगर विराट कोहली तो हैदराबाद के खिलाफ मैच में केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए. फिर आखिर कैसे उन्होंने फिफ्टी का यह कीर्तिमान बनाया.
दरअसल विराट कोहली ने मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया है. टी20 क्रिकेट में विराट अब तक 211 बार अपने जोड़ीदार संग मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी कर चुके हैं, जो विश्व में सबसे ज्यादा है. SRH के खिलाफ मैच में विराट ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर 60 रनों की पार्टनरशिप की.
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रनों की साझेदारी
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रनों की पार्टनरशिप करने के मामले में विराट सबसे आगे हैं. कोहली अब तक 211 बार अर्धशतकीय साझेदारियों का हिस्सा रह चुके हैं. दूसरे स्थान पर एलेक्स हेल्स हैं, जिन्होंने 210 बार अपने पार्टनर के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की. 200 साझेदारियों के साथ डेविड वॉर्नर तीसरे और 196 पार्टनरशिप के साथ बाबर आजम भी इस लिस्ट में शामिल हैं.
- 211 – विराट कोहली
- 210 – एलेक्स हेल्स
- 200 – डेविड वॉर्नर
- 196 – बाबर आजम
- 191 – क्रिस गेल
व्यक्तिगत रूप से आईपीएल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के ही नाम है. उन्होंने अब तक अपने आईपीएल करियर में 76 पारियों में पचास या उससे अधिक रन बनाए हैं. कोहली अपने ऐतिहासिक करियर में 9203 रन बना चुके हैं.
विराट कोहली आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप जीतने की रेस में भी बने हुए हैं. हालांकि वो अभी ऑरेंज कैप के लीडर साई सुदर्शन से 81 रन पीछे हैं. अब तक आईपीएल 2026 में उन्होंने 557 रन बना लिए हैं.
यह भी पढ़ें:
IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल
‘करो या मरो’ मैच से पहले KKR को 440 वोल्ट का झटका, टीम का सबसे बड़ा धुरंधर IPL 2026 से बाहर