6 साल में 3600% रिटर्न! इस शेयर से मालामाल हो गए निवेशक, ब्रोकरेज को 80% अपसाइड की उम्मीद

accb1aca164928b3d6cad9e311be40ac17751311683411315 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Aurionpro Solutions Multibagger Stock: निवेशक हमेशा ऐसे शेयरों की तलाश में रहते हैं, जो समय के साथ मल्टीबैगर रिटर्न दे सकें. जिससे उनका निवेश कई गुना बढ़े. बाजार में ऐसे कुछ स्टॉक्स समय-समय पर सामने आते हैं, जिन्होंने कुछ ही सालों में हजारों प्रतिशत तक रिटर्न दिया है.

अब एक ऐसा ही शेयर चर्चा में है, जिसने पिछले 6 साल में 3,600 फीसदी तक का शानदार मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. खास बात यह है कि ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा को कंपनी शेयरों में 80 फीसदी तक की अपसाइड की उम्मीद है. आइए जानते हैं, इस विषय में…

निवेशकों को कर दिया मालामाल

ऑरियनप्रो सॉल्यूशन्स लिमिटेड ने अपने निवेशकों की झोली खुशियों से भर दी है. कंपनी शेयरों ने निवेशकों को मालामाल बनने का मौका दिया है. आंकड़ों की बात करें तो, मई 2020 के बाद से इस शेयर की कीमत में 39 गुना से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. जिससे यह एक दमदार मल्टीबैगर साबित हुआ है.

ऑरियनप्रो सॉल्यूशन्स के शेयरों ने पिछले छह साल में 3,800 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. शेयरों की कीमत 20 रुपये से उछलकर 781.50 रुपये तक पहुंच गई है. हालांकि, पिछले कुछ समय की तुलना करें तो इसमें गिरावट देखी गई है. कंपनी शेयर अपने 52 सप्ताह के हाई लेवल से 55 प्रतिशत फिसल चुके हैं.    

ब्रोकरेज फर्म का भरोसा

ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा ने ऑरियनप्रो सॉल्यूशन्स शेयरों को खरीदने की सलाह देते हुए कवरेज शुरू कर दी है. फर्म ने शेयरों के लिए 1,352 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी की पकड़ ग्लोबल ट्रांजैक्शन बैंकिंग, ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर्स में है. 

जहां कंपनी अपने इनोवेटिव प्लेटफॉर्म और रिसर्च के दम पर बेहतर मौके हासिल कर सकती है. इसके अलावा भारत में डेटा सेंटर क्षमता FY35 तक 15–17 GW तक जाने का अनुमान है, जिसे क्लाउड, AI और डेटा लोकलाइजेशन की बढ़ती मांग से सपोर्ट मिलेगा. कुल मिलाकर आने वाले समय में कंपनी शेयरों में पॉजिटिव बदलाव हो सकते हैं. 

शेयर बाजार में प्रदर्शन

बीएसई पर गुरुवार के कारोबारी दिन कंपनी शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली है. कंपनी शेयर 0.77 प्रतिशत या 6.05 रुपये फिसलकर 775.45 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए है. दिन का इंड्रा डे हाई 784.20 रुपये था.

कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, इस दौरान शेयरों ने 1663.15 रुपये का आंकड़ा छूआ था. वहीं 52 सप्ताह का लो लेवल 720.10 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 4,281.53 करोड़ रुपये है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: कर्ज के चक्रव्यूह से आजादी: क्रेडिट कार्ड के बिल और पर्सनल लोन के बोझ को कम करने के लिए एक्सपर्ट्स की ये सलाह बदल देगी आपकी जिंदगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *