IPL खत्म होने के कितने दिन बाद टीम इंडिया खेलेगी पहला मैच, जानें 2026 में कितने मैच खेलेगी भारतीय टीम

e44da7fa242103b59b51530b1b10cbd117796102239161212 original


इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण (IPL 2026) जारी है. मंगलवार, 26 मई से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो जाएंगे. पहला मैच क्वालीफायर-1 होगा, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने सामने होगी. ये मुकाबला धर्मशाला में होगा, जिसे जीतने वाली इस सीजन की पहली फाइनलिस्ट होगी. फाइनल 31 मई को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल में एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे खिलाड़ी फिर अपनी नेशनल टीम के साथ एकसाथ खेलेंगे. तो चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया का अगला मैच कब और किसके साथ है? इस साल भारत किस फॉर्मेट में कितने मैच खेलेगी.

IPL में रोजाना मैच होते हैं. करीब 2 महीने तक चलने वाली इस लीग के दौरान फैंस की भी आदत हो जाती है कि कहीं भी हो, शाम को टीवी के सामने बैठ जाना है या मोबाइल पर मैच देखना है. ऐसे में जब लीग खत्म हो जाएगी तो फैंस की शाम सूनी हो जाएगी, फिर सभी को टीम इंडिया के मैचों का इंतजार रहेगा. हालांकि फैंस को अधिक दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, IPL 2026 खत्म होने के एक हफ्ते के अंदर भारत का पहला मैच शुरू हो जाएगा.

भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मैच कब है?

IPL 2026 रविवार, 31 मई को खत्म होगा और भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मैच अफगानिस्तान के साथ 6 जून को शुरू होगा. यानी लीग के खत्म होने के 6 दिन बाद. ये दोनों देशों के बीच खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट होगा, जो न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- IPL इतिहास में किस टीम ने खेले सबसे ज्यादा प्लेऑफ मैच? टॉप-5 लिस्ट में नंबर-3 हैरान कर देगा

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इस घरेलू वनडे सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा भी खेलते हुए नजर आएंगे, हालांकि BCCI ने साफ किया है कि रोहित का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा.

IPL 2026 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का पहला विदेशी दौरा आयरलैंड का होगा, जहां 2 मैचों की टी20 सीरीज होनी है. माना जा रहा है कि इसमें वैभव सूर्यवंशी को भी मौका दिया जा सकता है. इस सीरीज के दोनों मैच बेलफास्ट में होंगे. इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों के बीच 5 मैचों की टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी.

यह भी पढ़ें- IPL 2026 में किस टीम को मिलेंगे फाइनल में जाने के 2 चांस? जानें क्या है इसके पीछे का नियम

अफगानिस्तान का भारत दौरा

  • एकमात्र टेस्ट, 6 से 10 जून (न्यू चंडीगढ़)
  • पहला ODI: 14 जून (धर्मशाला)
  • दूसरा ODI: 17 जून (लखनऊ)
  • तीसरा ODI: 20 जून (चेन्नई)

भारत का आयरलैंड दौरा

  • पहला टी20: 26 जून (बेलफास्ट)
  • दूसरा टी20: 28 जून (बेलफास्ट)

भारत का इंग्लैंड दौरा

  • पहला टी20: 1 जुलाई (चेस्टर ली स्ट्रीट)
  • दूसरा टी20: 4 जुलाई (मेनचेस्टर)
  • तीसरा टी20: 7 जुलाई (नाटिंघम)
  • चौथा टी20: 9 जुलाई (ब्रिस्टल)
  • पांचवां टी20: 11 जुलाई (साउथम्पटन)
  • पहला वनडे: 14 जुलाई (बर्मिंघम) 
  • दूसरा वनडे: 16 जुलाई (कार्डिफ) 
  • तीसरा वनडे: 19 जुलाई (लंदन)

भारत का जिम्बाब्वे दौरा

  • पहला टी20: 23 जुलाई (हरारे)
  • दूसरा टी20: 25 जुलाई (हरारे)
  • तीसरा टी20: 26 जुलाई (हरारे)

भारत का श्रीलंका दौरा

श्रीलंका दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम 2 टेस्ट मैच खेलेगी. हालांकि अभी इन मैचों के शेड्यूल का ऐलान नहीं हुआ है.

एशियाई गेम्स

जापान में होने वाले एशियाई गेम्स में अभी मैचों की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. माना जा रहा है कि अगर आयरलैंड के खिलाफ वैभव को मौका नहीं मिला तो उन्हें एशियाई गेम्स के लिए स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- अगर IPL 2026 के बाद ऑक्शन में गए ये खिलाड़ी, तो मिल सकती है 30 करोड़ से ज्यादा की रकम

वेस्टइंडीज का भारत दौरा

  • पहला वनडे: 27 सितंबर (तिरुवनन्तपुरम)
  • दूसरा वनडे: 30 सितंबर (गुवाहाटी)
  • तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर (न्यू चंडीगढ़)
  • पहला टी20: 6 अक्टूबर (लखनऊ)
  • दूसरा टी20: 9 अक्टूबर (रांची)
  • तीसरा टी20: 11 अक्टूबर (इंदौर)
  • चौथा टी20: 14 अक्टूबर (हैदराबाद)
  • पांचवां टी20: 17 अक्टूबर (बेंगलुरु)

भारत का न्यूजीलैंड दौरा

अक्टूबर-नवंबर में भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. यहां दोनों के बीच 2 टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसके मैचों की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है.

श्रीलंका का भारत दौरा

  • पहला वनडे: 13 दिसंबर (दिल्ली)
  • दूसरा वनडे: 16 दिसंबर (बेंगलुरु)
  • तीसरा वनडे: 19 दिसंबर (अहमदाबाद)
  • पहला टी20: 22 दिसंबर (राजकोट) 
  • दूसरा टी20: 24 दिसंबर (कटक)
  • तीसरा टी20: 27 दिसंबर (पुणे)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *