वैभव सूर्यवंशी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, आज IND vs ENG पहले टी20 में डेब्यू पक्का?

758812090e9bb734cb81572bc3f4b78917828823939851212 original


वैभव सूर्यवंशी को क्या आज प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा? ये सवाल अभी हर क्रिकेट फैन के मन में है. पिछली टी20 सीरीज में 0-2 से हारने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि उन्हें आज खिलाया जा सकता है. दिग्गज सुनील गावस्कर भी मानते हैं कि बिना देरी किए उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में उतार देना चाहिए, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी हैरानी जताई थी कि उन्हें नहीं खिलाया जा रहा, उन्होंने तो वैभव को दुनिया का वर्तमान में सबसे शानदार खिलाड़ी बताया था. इन सबके बीच वैभव के इंस्टा पोस्ट ने हलचल बढ़ा दी है.

कप्तान श्रेयस अय्यर से भी प्रेस कांफ्रेंस में वैभव सूर्यवंशी से जुड़े कई सवाल पूछे गए, जिनके जवाबों से भी फैंस दो हिस्सों में बंटे हुए नजर आए. एक तबका जो अय्यर की बातों से सहमत हुआ, तो असहमत वालों ने तर्क दिया कि सूर्यांश शेडगे भी तो टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे तो उन्हें क्यों डेब्यू करवा दिया. बता दें कि अय्यर खुद पिछले टी20 वर्ल्ड कप में टीम में शामिल नहीं थे.

वैभव सूर्यवंशी ने क्या पोस्ट किया?

मंगलवार की शाम वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए कुछ फोटो शेयर की, जो इंग्लैंड दौरे की हैं. इसमें फ्लाइट की, ट्रेनिंग की, होटल रूम की फोटों थी, इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ग्रेटफुल’ इन.’ और इसके बाद ‘hourglass’ (रेत घड़ी) का इमोजी लगाया. इस इमोजी ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसका मतलब इंतजार होता है. ये काउंटडाउन की तरह भी होता है, जिसे तब भी इस्तेमाल किया जाता है जब कुछ नया होने वाला हो. अब ऐसे पोस्ट से फैंस की उत्सुकता तो बढ़नी ही है.

यह भी पढ़ें- ‘इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन…’, वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना

कब-कहां देखें भारत बनाम इंग्लैंड लाइव मैच

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 डरहम में स्थित रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार मैच रात को 10 बजे से शुरू होगा, टॉस 9:30 बजे होगा.

यह भी पढ़ें- मैंने तो कहीं नहीं सुना कि वैभव सूर्यवंशी छाया हुआ है… श्रेयस अय्यर के बयान से मचा हंगामा

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *