Skin Disease:क्या है क्यूटिस लैक्सा बीमारी, उम्र से बड़ा क्यों दिखने लगता है इंसान?

a3ce8874e4e927cca6103bba59fa861f17955099451521472 original


कई बार कुछ लोगों की त्वचा कम उम्र में ही इतनी ढीली और झुर्रीदार दिखने लगती है कि वे अपनी असली उम्र से काफी बड़े नजर आते हैं. इसके पीछे एक दुर्लभ बीमारी क्यूटिस लैक्सा होती है. यह बीमारी त्वचा को ढीला कर देती है और शरीर के कुछ दूसरे अंगों पर भी असर डालती है. आइए जानते हैं कि यह बीमारी क्यों होती है, इसके लक्षण क्या हैं और इसका इलाज कैसे किया जाता है.

 त्वचा की लोच कम होने से दिखने लगता है बुढ़ापा

क्यूटिस लैक्सा में त्वचा अपनी सामान्य कसावट खोने लगती है. हमारी त्वचा में इलास्टिन नाम के फाइबर होते हैं, जो इसे खिंचने के बाद वापस पहले जैसी स्थिति में लाने में मदद करते हैं. आसान भाषा में समझें तो ये रबर बैंड की तरह काम करते हैं. इस बीमारी में इलास्टिन फाइबर कमजोर हो जाते हैं या उनकी संख्या कम हो जाती है. इसके कारण त्वचा ढीली पड़ने लगती है और उस पर झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं. खासकर चेहरे, गर्दन, हाथों, पैरों और पेट की त्वचा लटक  जाती है. इसी वजह से व्यक्ति अपनी उम्र से काफी बड़ा दिखाई देने लगता है. यह सामान्य उम्र बढ़ने के कारण होने वाली झुर्रियों से अलग स्थिति है.

क्यों होती है यह बीमारी और क्या हैं इसके लक्षण?

क्यूटिस लैक्सा के ज्यादातर मामले आनुवंशिक होते हैं. यानी यह माता-पिता से मिले जीन में बदलाव के कारण हो सकती है. कुछ लोगों में इसके लक्षण जन्म के समय या बचपन में दिखाई देते हैं, जबकि कुछ में बाद की उम्र में सामने आते हैं. इसके अलावा कुछ मामलों में संक्रमण, शरीर में सूजन या कुछ दवाओं के असर के बाद भी यह बीमारी हो जाती है. इसमें त्वचा ढीली और झुर्रीदार होने के अलावा चेहरे पर उम्र बढ़ने जैसे बदलाव दिखते हैं. बीमारी के कुछ गंभीर रूपों में त्वचा के साथ फेफड़े, दिल और खून की नसें भी प्रभावित हो जाती हैं. इसलिए इसे केवल त्वचा से जुड़ी समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें : Winter Bathing Tips: सर्दियों में ठंडा पानी या गर्म पानी, किससे नहाना आपकी सेहत के लिए बेहतर 

 क्या है इसका इलाज और कब दिखाएं डॉक्टर को?

क्यूटिस लैक्सा का कोई ऐसा इलाज नहीं है जिससे बीमारी को पूरी तरह खत्म किया जा सके.  इसके लक्षणों और शरीर के प्रभावित अंगों के अनुसार इलाज किया जाता है. डॉक्टर जरूरत पड़ने पर फेफड़ों, दिल और खून की नसों की जांच करते हैं, ताकि किसी दूसरी परेशानी का समय पर पता चल सके. कुछ लोगों में चेहरे या शरीर की ढीली त्वचा को सुधारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का विकल्प भी अपनाया जाता है. अगर किसी व्यक्ति की त्वचा असामान्य रूप से ढीली हो रही है या कम उम्र में बहुत ज्यादा झुर्रियां दिखाई दे रही हैं, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए. सही जांच से बीमारी की पहचान और जरूरी देखभाल में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें : Fairness Cream: गोरा करने वाली क्रीम कहीं किडनी खराब तो नहीं कर रही? केरल में सामने आया मामला 

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *