Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए

d6d83e4d4e2869da5d5a2bbf12ac9dd117829742841831430 original


ऑस्ट्रेलिया के कप्तान सर डॉन ब्रैडमैन ने एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. साल (1936-1937) तक ब्रैडमैन ने यह बड़ा रिकॉर्ड बनाया था. उस समय इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी. ब्रैडमैन के लिए यह सीरीज उनकी कप्तानी और बल्लेबाज़ी दोनों के लिए परिक्षा थी. इस सीरीज में उन्होंने इंग्लैंड टीम के परखच्चे उड़ा दिए थे. ब्रैडमैन ने 9 पारियों में 90.00 की औसत से 810 रन बनाए थे.

इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 65.48 का रहा था. साथ ही इस सीरीज में उन्होंने 62 चौके लगाए थे.इंग्लैड के खिलाफ टेस्ट मैच में उनके नाम 3 शतक और 1 अर्धशतक भी रहा. उनका सर्वाधिक स्कोर 270 रन था. इस दौरान वे दो बार शून्य पर आउट भी हुए थे,लेकिन उनकी इस ऐतिहासिक पारी ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया था. टेस्ट मैच के इतिहास में किसी कप्तान द्वारा एक सीरीज में बनाए गए ये सबसे ज्यादा रन हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे चमके, फिर भी पहले टी20 में सामने आईं टीम इंडिया की 5 बड़ी कमजोरियां

शुभमन गिल का बेस्ट स्कोर 269 रन था

इसके बाद साल 2025 में भारत की टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी. दोनों टीमों के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी खेली जा रही थी. भारत की तरफ से युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर इंग्लैंड की तेज पिचों पर सर्वाधिक रन बनाए. 5 मैचों की 10 पारियों में उन्होंने 754 रन बना डाले. उनका औसत इस दौरान 75.40 का रहा और स्ट्राइक रेट 65.56 का. कप्तान गिल ने इस सीरीज में शानदार बल्लेबाज़ीं करते हुए 4 शतक जडे़,जिसमें से उनका बेस्ट स्कोर 269 रन था.

इस सीरीज में गिल एक बार भी बिना खाता खोले आउट नहीं हुए और उन्होंने अपने बल्ले से 85 चौके और 12 छक्के जड़ डाले. उन्होंने अधुनिक क्रिकेट में कप्तानी और बल्लेबाज़ीं का एक बेहतरीन नज़ारा सबके सामने पेश किया.

ग्राहम गूच ने 752 रन बना डाले

साल 1990 में जब टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर गई थी, तो इंग्लैंड टीम के कप्तान ग्राहम गूच एक अलग ही मूड में नज़र आए. दोनों देशों के बीच सीरीज सिर्फ 3 मैचों की थी,लेकिन कप्तान गूच ने सिर्फ 6 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 752 रन बना डाले. उनका औसत इस बीच 125.33 का रहा था, जो हर बल्लेबाज़ के लिए सपना होता है. इस सीरीज में लॉर्ड्स के मैदान पर गूच ने 333 रनों का ऐतिहासिक पारी खेली थी. उन्होंने 62.09 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए जिसमें 3 शतक और 2 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले थे. उन्होंने अपनी पारी में जब 89 चौके और 7 छक्के जड़े थे वो भारतीय गेंदबाज़ों के जहन में आज भी ताजा होंगे.

डेविड गाउर के बल्ले से 732 रन निकले थे

साल 1985 में एशेज सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान डेविड गाउर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों की धज्जियां उड़ा दी थी. 6 मैचों की 9 पारियों में उनके बल्ले से 732 रन निकले थे. इस बीच उनका औसत 81.33 और 61.20 का स्ट्राइक रेट रहा. इस सीरीज में उनका बेस्ट स्कोर 215 रन रहा था. गावर ने पारी में कुल 3 शतक और 1 अर्धशतक लगाया था. उन्होंने अपनी पारी में 89 कलात्मक चौके और सिर्फ 1 छक्का जड़ा था. इंग्लैंड के कप्तान गावर द्वारा खेली गई ऐतिहासिक पारी की बदौलत इंग्लैंड ने ऐशेज पर अपनी दबाव बनाए रखा था.

सुनील गावस्कर का सर्वोच्च स्कोर 205 रन रहा था

साल 1978-79 के बीच वेस्टइंडीज की टीम भारतीय दौरे पर आई थी. भारतीय दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर के सामने दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंजबाज़ों की चुनौती थी. गावस्कर ने 6 मैचों की 9 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 732 रन बनाए थे. उन्होंने सीरीज में 91.50 की औसत से 4 शतक और 1 अर्धशतक पारी में जड़े, जिसमें गावस्कर का सर्वोच्च स्कोर 205 रन रहा था. आंकड़ो को देखे तो उन्होंने कम से कम 476 गेंदों का सामना किया था और 65 से ज्यादा चौके और 4 छक्के लगाए थे. वेस्टइंडीज के खतरनाक गेंदबाज़ों के सामने ऐसी ऐतिहासिक पारी खेलना गावस्कार के फौलादी इरादों को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान का सपना पूरा, 100 दिनों में तैयार स्टेडियम, बॉलीवुड किंग ने ICC चेयरमैन जय शाह का किया शुक्रिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *