Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें

cbef8231f74a53e73caf869ccee649d917835293755971346 original


Swiggy Food on Train: कुछ ट्रेनों में खाना मिलता है जैसे शताब्दी, वंदे भारत, राजधानी आदि में, लेकिन इसके अलावा भी अब ट्रेन में खाने के कई सारे ऑप्शंस भी आ गए हैं. जैसे ऑनलाइन ऑर्डर का ऑप्शन, अब स्विगी ने भी ट्रेन में खाना डिलीवर करना शुरू कर दिया है. इसकी फऊड ऑन ट्रेन सर्विस का लोग काफी इस्तेमाल कर रहे हैं. जिसके जरिए खाने- पीने की कुछ खास चीजें ऑर्डर की जाती हैं. जिनकी लिस्ट भी हाल ही में स्विगी इंडिया ने जारी की है.

जून में कितना हुआ खाना ऑर्डर?
हाल ही में स्विगी की एक रिपोर्ट जारी हुई है, जिसमें बताया गया है कि अप्रैल से जून 2026 के बीच उनकी ‘फूड ऑन ट्रेन’ सेवा की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान ट्रेन में खाने के ऑर्डर पिछले साल की अपेक्षा तीन गुना बढ़ गए. कंपनी के मुताबिक, गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादा लोगों ने ट्रेन से यात्रा की, जिससे इस सेवा का इस्तेमाल भी बढ़ा. कई यात्रियों ने एक ही टिकट (PNR) पर दो या उससे ज्यादा स्टेशनों के लिए खाना ऑर्डर किया. ऐसे ऑर्डर पिछले साल के मुकाबले 300% से ज्यादा बढ़े. इन यात्रियों ने एक स्टेशन पर ऑर्डर करने वालों की तुलना में करीब 2.2 गुना ज्यादा खर्च किया.

ये भी पढ़ें: Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे

क्या हुआ सबसे ज्यादा ऑर्डर?
गर्मी के मौसम में ठंडी ड्रिंक्स और स्वीट्स की मांग भी काफी बढ़ी. सॉफ्ट ड्रिंक के ऑर्डर 354%, आइसक्रीम के ऑर्डर 140% और लस्सी के ऑर्डर दोगुने हो गए. वहीं, मैंगो शेक सबसे पसंदीदा समर ड्रिंक रहा, जिसकी मांग सर्दियों के मुकाबले लगभग 10 गुना बढ़ गई. खाने की बात करें तो गर्मियों में Swiggy के जरिए 4 लाख से ज्यादा रोटियां ऑर्डर की गईं. रोटी सबसे ज्यादा ऑर्डर किया जाने वाला फूड आइटम रही. इसके बाद मसाला डोसा, आलू पराठा और मैक आलू टिक्की बर्गर का नंबर रहा. नॉन-वेज में चिकन बिरयानी सबसे ज्यादा पसंद की गई.

नए रेलवे स्टेशन जुड़े
इतना ह नहीं कंपनी ने इस तिमाही में 17 नए रेलवे स्टेशनों को भी अपनी इस सर्विस से जोड़ा है. इन स्टेशनों में गुरुग्राम, उदयपुर, बीकानेर, नांदेड़ और निजामाबाद भी शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी ने अपनी ये सर्विस देश के 180 से ज्यादा शहरों तक पहुंचा दी है. कई यात्रियों ने अपनी यात्रा शुरू होने से चार दिन पहले ही खाना बुक कर लिया.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए

ऐसे कर सकते हैं खाना बुक
अगर आपने भी अब तक इस सर्विस का लाभ नहीं उठाया है तो अब भी मौका है, ये बेहद आसान है. अगर आने वाले समय में आप यात्रा करने वाले हैं तो यात्रा से पहले भी स्विगी की ऐप पर ‘Scan Your Ticket’ नाम का नया फीचर है, इसके लिए अपने रेलवे टिकट को स्कैन करके PNR अपने-आप जोड़ सकते हैं, जिससे खाना ऑर्डर करना और आसान हो जाएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *