Prabhu Deva के प्यार में इस हसीना ने बदला धर्म, पत्नी ने लगाया था एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप, फिर 50 की उम्र में बने पिता

6f9c6d33a2fa1d58afbde376499683c117751356477501400 original


बॉलीवुड कोरियोग्राफर प्रभुदेवा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्हें एक्टिंग और निर्देशन में भी माहरत हासिल है. जहां एक तरफ प्रभुदेवा ने अपने पेशेवर करियर में कई मुकाम हासिल किए, वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव और संघर्ष देखने को मिले. आइए प्रभुदेवा के 53वें जन्मदिन पर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं.

16 साल बाद पत्नी से लिया तलाक
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, प्रभुदेवा ने साल 1995 में रामलता से शादी रचाई थी. शादी के बाद इस कपल के 3 बेटे हुए, लेकिन 2008 में कैंसर की वजह से एक बेटे का निधन हो गया. इस घटना से उनके रिश्ते में दूरियां आ गईं. हालात और खराब उस वक्त हुए, जब प्रभुदेवा और नयनतारा के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. इसके बाद 2011 में प्रभुदेवा और रामलता का तलाक हो गया.

‘विल्लू’ के सेट पर हुई थी नयनतारा और प्रभुदेवा की मुलाकात
प्रभुदेवा और नयनतारा की पहली मुलाकात तमिल फिल्म ‘विल्लू’ के दौरान हुई थी. शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा. एक इंटरव्यू में प्रभु देवा ने खुद बताया था कि वो नयनतारा के साथ रिश्ते में हैं. क्रिश्चयन धर्म से ताल्लुक रखने वाली नयनतारा ने प्रभु देवा से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपना लिया था. हालांकि, उनका प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया और दोनों साल 2012 में अलग हो गए.

Prabhu Deva के प्यार में इस हसीना ने बदला धर्म, पत्नी ने लगाया था एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप, फिर 50 की उम्र में बने पिता

50 साल की उम्र में बने पिता
नयनतारा से अलग होने के बाद प्रभुदेवा ने साल 2020 में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. हिमानी सिंह से दूसरी शादी की. इस कपल की एक बेटी है. बता दें कि प्रभुदेवा 50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने हैं. 

इन फिल्मों में नजर आएंगे प्रभुदेवा
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस वक्त प्रभुदेवा के पास कई बड़ी फिल्में हैं, जिनका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस लिस्ट में ‘कथनार: द वाइल्ड सोरसर’, ‘मुसासी’, ‘सिंगानल्लूर सिग्नल’ और ‘वोल्फ’ शामिल हैं. इसके अलावा प्रभु देवा फिल्म ‘महारानी: क्वीन ऑफ क्वीन्स’ में भी नजर आएंगे. काजोल और नसीरुद्दीन शाह भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. चरण तेज उप्पलापति फिल्म के डायरेक्टर हैं. बता दें कि इस फिल्म की कहानी मां और बेटी के ईद-गिर्द घूमेगी. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *