क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम

13719fdc6caa215336d5d4e6099f9a0717868072601971364 original


KL Rahul Retired Hurt ICC Rule: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त (शनिवार) से गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन हाथ और पैरों में खिंचाव के चलते ‘रिटायर्ड हर्ट’ हुए. राहुल ने 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 77* रन बना लिए थे. वह धीरे-धीरे शतक के करीब पहुंच रहे थे, लेकिन क्रैम्प के चलते उन्हें पवेलियन वापस लौटना पड़ा. 

राहुल के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल बैटिंग के लिए मैदान पर आए. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्रैम्प के चलते अपनी बैटिंग बीच में छोड़कर मैदान से बाहर गए राहुल दोबारा बैटिंग के लिए आ सकते हैं? तो आइए जानते हैं कि इस सूरत में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी ICC का नियम क्या कहता है. 

क्या दूसरे दिन बैटिंग के लिए आ सकते हैं केएल राहुल?

राहुल के बाद बैटिंग के लिए मैदान पर आए कप्तान गिल आउट हो गए. गिल के बाद ऋषभ पंत आए. पहले दिन का खेल खत्म होने तक राहुल बैटिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे. लेकिन आपको बता दें कि ‘रिटायर्ड हर्ट’ हुआ बल्लेबाज दोबारा बैटिंग के लिए क्रीज पर आ सकता है. 

आईसीसी के नियम के मुताबिक, जब कोई बल्लेबाज किसी बीमारी या चोट के कारण मैदान छोड़कर जाता है, तो उसे ‘रिटायर्ड हर्ट’ माना जाता है. इस स्थिति में बल्लेबाज दोबारा सहज महसूस करने के बाद अपनी पारी वहीं से शुरू कर सकता है, जहां से उनसे छोड़ी थी. लिहाजा अगर राहुल बिल्कुल ठीक हो जाते हैं, तो दोबारा बैटिंग के लिए आ सकते हैं. 

‘रिटायर्ड आउट’ बल्लेबाज को लेकर दूसरा नियम 

दूसरी तरफ, ‘रिटायर्ड आउट’ को लेकर नियम दूसरा होता है. जब कोई बल्लेबाज बगैर किसी बीमारी, चोट या परेशानी के अपनी मर्जी से मैदान छोड़कर जाता है, तो इस स्थिति में बल्लेबाज ‘रिटायर्ड आउट’ माना जाता है. इस सूरत में बल्लेबाज आमतौर पर दोबारा बैटिंग के लिए नहीं आता है. यहां बल्लेबाज तभी दोबारा बैटिंग के लिए आ सकता है, जब विरोधी टीम का कप्तान अनुमति दे.

 

यह भी पढ़ें: 21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *